फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire in bakery causes panic

Agra: बेकरी में लगी आग...मच गई अफरातफरी, धुएं से सांस लेने में हुई दिक्कत; दमकल ने पाया लपटों पर काबू

Tue, 29 Jul 2025 02:32 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 29 Jul 2025 02:32 PM IST
सार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में बेकरी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लोगों को धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दमकल ने माैके पर पहुंच लपटों पर काबू पाया।
 

विज्ञापन
Fire in bakery causes panic
बेकरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा के पश्चिमपुरी में सोमवार सुबह एक बेकरी में आग लगने अफरातफरी मच गई। धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। फायर ब्रिगेडकर्मियों ने दो दमकलों की मदद से आधा घंटे में आग पर काबू पाया। शाॅर्ट सर्किट का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन


आरबी कांप्लेक्स, पश्चिमपुरी में विवेक कुमार की बेकरी है। दुकान में पीछे की ओर वर्कशाॅप है। सोमवार सुबह 9 बजे बेकरी से लोगों ने लपटें निकलती देखीं। इस पर शोर मचाया। बेकरी संचालक और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गईं।
विज्ञापन


धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही थी। सुबह लगभग 9:30 बजे दो दमकलें पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दुकान का फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। जांच की जा रही है। घटना के समय बेकरी बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed