{"_id":"662ec559cae2d02b930f2944","slug":"fire-broke-out-in-wheat-lock-ten-bigha-crop-reduced-to-ashes-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-114508-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गेहूं के लाक में लगी आग, दस बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गेहूं के लाक में लगी आग, दस बीघा फसल राख
Mon, 29 Apr 2024 03:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील के ग्राम अजीजपुर में गेहूं की फसल के लाक में आग लग गई। जिससे गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर को बुझाया।
ग्राम अजीजपुर निवासी पप्पू ने गेहूं की कटाई के बाद लाक को खेत में ही लगा दिया। रविवार की देर शाम थ्रेसिंग कर गेहूं को निकालना था। लेकिन दोपहर में गेहूं की लाक में आग लग गई। जब ग्रामीणों ने आग लगते देखा तो ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों को आशंका थी कि हवा से आग अन्य खेतों तक न पहुंच जाएं।
किसानों ने ट्रैक्टर को चलाकर आस-पास की फसल को गिरा दिया, जिससे आग और अधिक न फैले। खेतों में लगे पंप सेट को चलाकर पानी से आग को बुझाने का प्रयास कर ने लगे। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दी गई। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया है।