{"_id":"66ab3477ab64e5a18007a0c1","slug":"fire-broke-out-in-train-control-department-of-agra-railway-division-three-fire-engines-brought-under-control-2024-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा रेल मंडल के ट्रेन नियंत्रण विभाग में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा रेल मंडल के ट्रेन नियंत्रण विभाग में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
Thu, 01 Aug 2024 12:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:38 PM IST
सार
आगरा रेल मंडल के ट्रेन नियंत्रण विभाग में भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मश्क्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल के ट्रेन नियंत्रण विभाग में लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को आगरा रेल मंडल के ट्रेन नियंत्रण विभाग में आग लग गई। आग से वहां पर अफरातफरी मच गई। रेलवे कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के समय करीब 50 कर्मी वहां पर काम कर रहे थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
बताया गया कि आधी रात करीब 2:30 बजे नियंत्रण कार्यालय में SCADA (पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण) सर्वर रूम में आग लग गई। जानकारी हुई तो सूचना दमकलकर्मियों को दी गई। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद तड़के करीब 4 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में बताया कि हादसे में कोई जान या माल का नुकसान नहीं हुआ है। सभी रेलवे अधिकारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। न ही कोई ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है।
उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। डिवीजनल सेफ्टी ऑफिसर के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई है। एक अन्य रेलवे अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सबसे पहले आग बैटरी रूम में लगी। उन्होंने खराब बैटरी के फटने का अंदेशा जताया है।
यहां के बाद आग ने ग्राउंड फ्लोर के अन्य जगहों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे बाद काबू पाया। बताया कि ग्राउंड फ्लोर के दूसरी तरफ एक गेट अनाधिकृत रूप से बनाया गया है। कई नियंत्रक उधर से निकल गए।