{"_id":"644f3462c99359488309fa97","slug":"fire-broke-out-in-the-7th-floor-flat-in-pushpanjil-heights-apartment-two-firefighters-burnt-2023-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुष्पांजिल हाइट्स में 7वीं मंजिल के दो फ्लैटों में आग, इमारत कराई खाली; दो दमकल कर्मियों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुष्पांजिल हाइट्स में 7वीं मंजिल के दो फ्लैटों में आग, इमारत कराई खाली; दो दमकल कर्मियों की हालत बिगड़ी
Mon, 01 May 2023 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 May 2023 09:09 AM IST
सार
न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग स्थित पुष्पांजलि हाइट्स अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर दो फ्लैट में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान धुएं से दो फायरकर्मियों की हालत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुष्पांजिल हाइट्स अपार्टमेंट में 7वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दयालबाग स्थित पुष्पांजलि हाइट्स अपार्टमेंट के दो फ्लैट में सोमवार सुबह आग लग गई। आग से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे। अपार्टमेंट में धुआं भरने से दो दमकल कर्मियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
फ्लैट नंबर-702 और 802 में लगी आग
पुष्पांजलि हाइट्स के सातवें तल पर फ्लैट नंबर-702 में राहुल भटनागर, मां और पत्नी संगीता भटनागर रहती हैं। आठवें तल पर फ्लैट नंबर-802 में राजीव सक्सेना, पत्नी निधि सक्सेना दो बेटियों सुकृति और वैभवी रहती हैं। निधि सक्सेना ने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे वे सो रही थीं। उनके पास पड़ोसी ने कॉल करके नीचे वाले फ्लैट में आग लगने के जानकारी दी। लपटें उनके फ्लैट में पहुंच रही थीं। वह परिवार सहित नीचे आ गए। सुबह का वक्त होने की वजह से ज्यादातर लोग सो रहे थे। आग लगने पर अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाहर निकल आए। कुछ फ्लैट में ही थे।
विज्ञापन
दो फायरकर्मी झुलसे
- फोटो : अमर उजाला
इमारत कराई गई खाली
सूचना पर अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। अपार्टमेंट में धुंआ भर गया, जिन फ्लैट में आग लगी थी, उनसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने घंटी बजाकर बचे हुए लोगों को जगाकर बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने आग बुझा ली, लेकिन धुआं भरे होने के कारण घंटों लोगों को बाहर रहना पड़ा।ये भी पढ़ें - यूपी: सौतेले पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें, मां को भी पता चला तो...; बेटी ने उठाया ये कदम
दो दमकल कर्मियों की हालत बिगड़ी
अपार्टमेंट में धुआं अधिक होने के कारण अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत हुई। संजय प्लेस फायर स्टेशन के प्रभारी सोमदत्त व रामकेश की धुएं से तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग फ्लैट नंबर-702 की एसी की आउटडोर यूनिट में शार्ट सर्किट होने से लगी थी। इसके बाद ऊपर स्थित फ्लैट में भी आग लग गई। आग से नुकसान फ्लैट नंबर-802 में अधिक हुआ है। अग्निशमन कर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जांच की जा रही है।ये भी पढ़ें - पत्नी की जिद: पति बाइक पर नहीं घुमाता, इसलिए छोड़ दिया ससुराल; फिर इस शर्त पर मानी 'घरवाली'