{"_id":"65f27e4d0d78c44211031ad3","slug":"fire-broke-out-in-shoe-factory-in-agra-there-was-loss-of-lakhs-due-to-fire-2024-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रिहायशी इलाके में बनी जूता फैक्टरी में लगी आग, मची अफरातफरी; 50 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रिहायशी इलाके में बनी जूता फैक्टरी में लगी आग, मची अफरातफरी; 50 लाख का नुकसान
Thu, 14 Mar 2024 10:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2024 10:04 AM IST
सार
आगरा में एक जूता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लपटें देख लोगों में दहशत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के गढ़ी भदौरिया (जगदीशपुरा) में बृहस्पतिवार तड़के दोमंजिला जूता फैक्टरी में आग लग गई। रिहायशी इलाके में भीषण आग से अफरातफरी मच गई। 6 दमकलों ने 2 घंटे में आग पर काबू पाया। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। तकरीबन 50 लाख रुपये के नुकसान की बात कही गई है। पुलिस जांच कर रही है। बिना एनओसी के फैक्टरी चल रही थी।
विज्ञापन
केआर नगर, सिकंदरा निवासी जसप्रीत कालरा ने एक साल पहले गढ़ी भदौरिया स्थित नई आबादी में अजीत फुट स्टाइल नाम से जूता फैक्टरी खोली थी। फैक्टरी में आने का रास्ता 5 फीट की गली से है। भूतल पर मशीनों से जूते तैयार किए जाते हैं। प्रथम तल पर स्टॉक रखा जाता है। फैक्टरी मालिक ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात 9:30 बजे फैक्टरी बंद करके गए थे। बृहस्पतिवार तड़के करीब 5 बजे फैक्टरी में आग की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर वो पहुंच गए। दोनों मंजिलों से लपटें निकल रही थीं। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी, थाना जगदीशपुरा पुलिस और 6 दमकलें भी आ गईं। दमकलकर्मियों ने पहले मुख्य गेट के पास से पानी डाला। बाद में परिसर में एक तरफ की बालकनी पर चढ़कर पानी डालकर आग को काबू किया।
50 लाख रुपये का नुकसान
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फैक्टरी रिहायशी इलाके में चल रही थी। इसकी फायर एनओसी भी नहीं ली गई। आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। 5 फीट का रास्ता है। बगल में बैडमिंटन कोर्ट तो गली के बाहर बड़ी संख्या में दुकानें हैं। एक परिसर में दो फैक्टरियां संचालित हो रही थीं। मालिक ने पूछताछ में बताया कि रात में कर्मचारी बिजली बंद करके जाते हैं। सीसीटीवी कैमरों के लिए बिजली चालू रहती है। आशंका है कि इन्हीं तारों में शाॅर्ट सर्किट हुआ होगा। आग से मशीन और तैयार जूते सहित अन्य सामान जल गए। फैक्टरी में केमिकल और राॅ-मैटेरियल से आग ज्यादा भड़की। 50 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।
दहशत में लोग, निकाले सिलिंडर
गढ़ी भदौरिया निवासी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सतीश चंद लवानिया ने बताया कि फैक्टरी के पिछले हिस्से में उनकी कोठी है। वह सुबह 4:30 बजे जागे तो फैक्टरी से धुआं निकल रहा था। यह देखकर बेटे सुशील को जगाया। उसने पुलिस को कॉल किया। कुछ ही देर में दमकल आ गई। फैक्टरी जिस भवन में चल रही है, वह उनके पड़ोसी सत्यप्रकाश शर्मा का है। आग लगने पर उन्हें जानकारी दी। वह परिवार सहित बाहर आ गए। घर से गैस सिलिंडर भी निकाल लिए। परिसर में खड़ी एक कार को भी बाहर कर दिया। गनीमत रही कि आग फैक्टरी से कहीं और नहीं फैली।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन