फिरोजाबाद: टूंडला में रेलवे के गोदाम में लगी भयंकर आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
फिरोजाबाद के टूंडला में रविवार शाम को तेज आंधी के बाद रेलवे के एसएनटी विभाग के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की घटना से रेल महकमे में हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में रविवार शाम को टूंडला नियंत्रण कक्ष के ठीक पीछे एसएंडटी (सिग्नल एंड टेलीकॉम) डिपार्टमेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में रेलवे के एसएंडटी विभाग के लाखों रुपये की केबिल व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घटना रविवार साढ़े छह बजे करीब की है। नियंत्रण कक्ष के पीछे लगी रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग का गोदाम है, जिसमें सैकड़ों बंडल चक्के केबिल एवं अन्य सामान रखा हुआ है। गोदाम में लगी आग को देख रेलकर्मचारी एवं रेलवे कालोनी के लोग वहां दौड़ पड़े। तत्काल रेल अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। मौके पर मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार व अन्य अधिकारी पहुंच गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड पहुंच गई।
केबिल जलकर हुई राख
फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन केबिल के बंडलों में लगी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते आग लगभग 50 से अधिक बंडलों तक जा पहुंची। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची- ऊंची लपटों के कारण आसपास लगे पेड़, विद्युत केबिल एवं वहां सुरक्षित रखे केबिलों के अन्य बंडल भी आग के आगोश में समाते चले गए। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों भी नाकाफी पड़ रहीं थीं। ऐसे में नगरपालिका को भी निर्देश दिए गए। नगर पालिका की टीमें भी आग को बुझाने के लिए पानी के टैंकरों को लेकर वहां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया।
प्रयागराज रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि सिग्नल एंड टेलीकॉम के बाहरी साइड गोदाम में लगी आग किसी आउड सोर्सिंग से लगना प्रतीत हो रहा है। आग को बुझा लिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गोदाम के बाहरी साइड में आग लगी है, जिससे नुकसान कम माना जा रहा है।