फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in a moving bike on MG Road route diverted commotion for 25 minutes

Agra: एमजी रोड पर चलती बाइक में लगी आग, रूट किया डायवर्ट; 25 मिनट तक मची रही अफरा तफरी

Mon, 28 Aug 2023 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 12:27 PM IST
सार

एमजी रोड पर जिला अस्पताल के सामने बाइक में आग लग गई। इस दौरान बाइक सवार युवक के हाथ-पांव फूल गए। उसने तत्काल ही बाइक वहां छोड़ी और दूर भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन
Fire broke out in a moving bike on MG Road route diverted commotion for 25 minutes
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एमजी रोड के साईं का तकिया चौराहे पर सोमवार दोपहर को निखिल विहार, धनौली निवासी शौकत अली की पल्सर बाइक में आग लग गई। वह बाइक से कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बाइक खड़ी की और दूर भाग गए। आग लगता देखकर मार्ग से निकल रहे वाहन रुक गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाइक से लपटें उठने लगी थीं। दमकल के पहुंचने पर आधा घंटे में आग बुझ सकी।
विज्ञापन

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि बाइक में आग वायरिंग में शार्ट सर्किट से लगना बताया गया है। पूरी बाइक जल गई। आग लगने के दौरान मार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया था। प्रतापपुरा, नामनेर की तरफ से आने वाले वाहनों को डायवर्ट करके निकाला गया। इससे कुछ देर के लिए जाम की समस्या भी रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed