फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out due to short circuit in a house in Darapur

Agra News: दारापुर स्थित मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 23 Aug 2024 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in a house in Darapur
मकान में आग लगने से जला सामान।
घिरोर। गांव दारापुर में बृहस्पतिवार की रात एक घर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जानकारी होने के बाद घर में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब तक आग को बुझाया गया। तब तक घरेलू सामान आदि जल चुका था। राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी विजय सिंह बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर परिजन के साथ घर के बाहर सो रहे थे। देर रात उनके मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जब तक घर के बाहर सो रहे विजय को जानकारी हुई। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। परिजन के शोर मचाने पर गांव के लोग भी जाग गए। मौके पर आकर मिट्टी और पानी डाल कर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब तक आग को बुझाया गया। तब तक घरेलू सामान आदि जल चुका था। हादसे की जानकारी होने के बाद शुक्रवार की सुबह राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed