फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out in six shops of Sindhi market people lose their senses after seeing the flames

Agra: सिंधी बाजार की छह दुकानों में लगी आग, लपटें देख उड़े लोगों के होश

Tue, 19 Mar 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 10:13 AM IST
सार

हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire breaks out in six shops of Sindhi market people lose their senses after seeing the flames
दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हॉस्पिटल रोड स्थित सिंधी बाजार में मीटर में शार्ट सर्किट के बाद मंगलवार की सुबह बर्तन की दुकान से उठी लपटों ने कुछ ही देर में छह दुकानों को चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों का आरोप है कि टोरंट के जंक्शन बॉक्स में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। दुकानदारों ने प्रदर्शन भी किया। अग्निशमन अधिकारी ने शार्ट सर्किट से आग लगना बताया है।

विज्ञापन
एसएन हास्पिटल की चहारदीवारी से लगी सिंधी मार्केट में करीब नगर निगम की करीब 200 दुकानें हैं। मार्केट के चौकीदार रविंद्र ने बताया कि सुबह 5:10 बजे पीपल वाले गेट के पास लगे जंक्शन बाक्स में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से बर्तन की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें अन्य पांच दुकानों तक पहुंच गईं। करीब 20 मिनट बाद दमकल पहुंची और आग बुझाना शुरू कर दिया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पूरे मार्केट में नहीं फैल पाई। मार्केट में ज्यादातर कपड़े की दुकानें हैं। डेढ़ घंटे के भीतर छह दुकानें जलकर राख हो गईं। इनमें रखा लाखों का माल जल गया।
विज्ञापन

50 साल पुराना व्यापार उजड़ गयाअग्निकांड में दयालबाग निवासी नवीन गावा की बर्तन की दुकान में करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने रात नौ बजे दुकान बंद की थी। इसके अलावा अशोक पारवानी की चश्मा-बेल्ट की दुकान, केदार नगर के पवन की रे़डीमेड गारमेंट, अलबतिया के आकाश की चूड़ियों की दुकान, निखिल की कपड़ें की दुकान में आग लगी। सभी दुकानों में एक करो़ड़ से ज्यादा की क्षति का अनुमान है। नवीन ने बताया कि 50 साल से जमा कारोबार खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोरंट पावर के खिलाफ बाजार बंद करके प्रदर्शन

घटना के विरोध में दुकानदारों ने बाजार बंद रखकर टोरंट पावर के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कई बार टोरंट अधिकारियों से जंक्शन बाक्स हटाने को कहा गया मगर हटाए नहीं गए। सिंधी समाज के चंद्रप्रकाश सोनी, जीवतराम करीरा, हेमंत भोजवानी, सूर्यप्रकाश, मेघराज दियालानी सहित अन्य लोगों ने टोरंट की मनमानी पर आक्रोश व्यक्त किया है। थाना एमएम गेट में टोरंट पावर के विरुद्ध दुकानदारों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed