फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire Breaks Out in Agra Hospital Kitchen After Gas Pipe Dislodges, Patients Panic

यूपी: आगरा के अस्पताल की किचन में लगी आग, लपटों में घिरा कर्मचारी; मरीजों में मची दहशत

Tue, 03 Nov 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 10:23 AM IST
सार

आगरा के हरीपर्वत स्थित विम्स हॉस्पिटल की किचन में सोमवार शाम चाय बनाते समय सिलिंडर का पाइप निकलने से आग लग गई। लपटों से घिरे कर्मचारी ने किसी तरह खुद को बचाया और धुआं फैलने से मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई।
 

विज्ञापन
Fire Breaks Out in Agra Hospital Kitchen After Gas Pipe Dislodges, Patients Panic
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत स्थित विम्स हॉस्पिटल की किचन में सोमवार शाम चूल्हे पर चाय बनाते समय सिलिंडर का पाइप निकलने से आग लग गई। कर्मचारी लपटों से घिर गया। उसने किसी तरह खुद को बचाया। धुआं और लपटें देख मरीज और तीमारदार दहशत में आ गए। कई लोग बाहर निकल गए। फायर सिस्टम की मदद से आग पर कुछ ही समय में काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


घटना शाम तकरीबन 4:30 बजे की है। अस्पताल छह मंजिला है। इसके लोअर ग्राउंड फ्लोर पर किचन है। इसके साथ ही पार्किंग का रास्ता है। इसमें एक सिलिंडर पर कर्मचारी चाय बना रहा था। चूल्हे में लगा सिलिंडर का पाइप अचानक निकल गया। कर्मचारी कुछ कर पाता तब तक पाइप ने आग पकड़ ली। किचन में रखा सारा सामान जल गया। धुआं ऊपर की मंजिल तक पहुंच गया। मरीज और तीमारदार इससे घबरा गए।
विज्ञापन


उधर, फायर सिस्टम चालू हो गया। वाटर स्प्रिंकलर से पानी निकलने लगा। इससे आग को बुझा लिया गया। मैनेजर आशीष गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने फायर सिस्टम से समय रहते आग को बुझा दिया। एहतियात के ताैर पर फायरब्रिगेड को सूचित कर दिया गया था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि किचन में गैस रिसाव से आग लगी थी। घटना की जांच के लिए निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed