फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR will be registered against the principal if vaccination is not done: Manoj Kumar Verma

टीकाकरण नहीं कराया तो प्रधानाचार्य पर दर्ज होगी एफआईआर: मनोज कुमार वर्मा

Sun, 16 Jan 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
FIR will be registered against the principal if vaccination is not done: Manoj Kumar Verma
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने शनिवार को जिले 82 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में निर्देश दिए कि सभी प्रधानाचार्य कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। चेतावनी दी कि जो प्रधानाचार्य टीकाकरण में लापरवाही करेंगे उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निजी कॉलेजों को टीकाकरण में सहयोग न करने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानाचार्यों के साथ बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि वे अपने-अपने विद्यालयों में कक्षा नौ से कक्षा 12 में शिक्षा ग्रहण कर रहे ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी जन्म तिथि 31 दिसंबर 2007 या उससे पूर्व की है का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वित्त पोषित, राजकीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों का वेतन तब तक आहरित नहीं होगा जब तक उनके विद्यालय में पंजीकृत प्रत्येक छात्र का वैक्सीनेशन नहीं होगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा है कि अपने-अपने विद्यालयों के प्रत्येक पात्र छात्र का प्राथमिकता पर टीकाकरण कराएं। टीकाकरण पूर्ण होने का प्रमाणपत्र कार्यालय में जमा करें। यदि कोई समस्या हो तो कार्यालय के कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 9410807443 पर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed