फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR lodged against two clinics and one pathology operator

Agra News: दो क्लीनिक और एक पैथोलॉजी संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Wed, 22 Mar 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two clinics and one pathology operator
मैनपुरी/बिछवां। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। नोटिस जारी होने के बाद भी अभिलेख न देने और जवाब न देने पर सीएमओ ने दो क्लीनिक और एक पैथोलॉजी संचालक सहित चार लोगों के विरुद्ध थाना बिछवां में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि पूर्व में नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिछवां क्षेत्र में निजी क्लीनिक और पैथोलॉजी सेंटरों पर छापा मारा था। इस दौरान साक्षी जांच केंद्र एवं पैथोलॉजी करीमगंज, डॉ. राजीव कुमार पुत्र जुगल किशोर क्लीनिक करीमगंज, डॉराजीव कुमार पुत्र जुगल किशोर निवासी करीमगंज, डॉ. एएस शाक्य निवासी करीमगंज और इकरार खान क्लीनिक बिछवां की जांच की गई थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान कोई भी संचालक पंजीकरण नहीं दिखा सका था। न ही क्लीनिकों पर योग्य चिकित्सक मिले थे। जिसके संबंध में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। सीएमओ कार्यालय में किसी का भी पंजीकरण नहीं था। सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी ने थाना बिछवां में साक्षी जांच केंद्र एवं पैथोलॉजी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. एएस शाक्य, डॉ. इकरार खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं संबंधित क्लीनिक और पैथोलॉजी केंद्र को सील करने को भी कहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed