{"_id":"5ce23368bdec22074857ef32","slug":"fir-files-against-facebook-user-for-offensive-post-on-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के बारे में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, मुकदमा दर्ज
Mon, 20 May 2019 05:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 May 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर प्रधानमंत्री के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। इसकी जानकारी पर भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त किया। पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई के लिए आगरा के थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार फेसबुक पर एक पार्टी के नाम से ग्रुप बनाया हुआ है। इस ग्रुप में मोनू खान नामक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट की गई है। इसके साथ ही टिप्पणी भी की है। इसकी जानकारी होने पर भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया।
रविवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ थाना एत्माद्दौला पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक पार्टी के नाम से ग्रुप धर्मेंद्र कुमार ने बनाया है। धर्मेंद्र कुमार और मोनू खान के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फेसबुक से अब यह पोस्ट हट गई है। हालांकि इसका स्क्रीन शॉट मिला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।