{"_id":"630b77297978ad2cdc71b46d","slug":"fir-filed-against-two-accused-for-illegal-recovery-from-brother-of-crpf-constable-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: सीआरपीएफ सिपाही के भाई से 75 हजार रुपये की वसूली, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सीआरपीएफ सिपाही के भाई से 75 हजार रुपये की वसूली, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 28 Aug 2022 07:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Aug 2022 07:40 PM IST
सार
मैनपुरी का रहने वाला युवक वन रक्षक की परीक्षा देने आगरा आया था। परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे फर्जी अभ्यर्थी बताकर पकड़ लिया। उसे छोड़ने के एवज में भाई से 75 हजार रुपये वसूले।
विज्ञापन
पीड़ित अभ्यर्थी अवनीश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र में वनरक्षक की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी के कागजात फर्जी बताकर 75 हजार रुपये की वसूली की गई थी। पीड़ित परीक्षार्थी के भाई सीआरपीएफ में सिपाही हैं। उन्होंने एडीजी जोन राजीव कृष्ण से शिकायत की। मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया है। इसमें अज्ञात प्रबंधक महिला और एक नामजद आरोपी हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
मैनपुरी के कुरावली निवासी लोकेंद्र कुमार सीआरपीएफ दिल्ली में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि भाई अवनीश 21 अगस्त को वन रक्षक की परीक्षा देने शिक्षा बालिका इंटर कॉलेज, बड़ा उखर्रा, सदर में आया था। कॉलेज के गेट पर उसे एक युवक मिला। उसने अपना नाम आशुतोष बताया। वह प्रबंधक महिला के पास ले गया। उससे कहा कि तुम्हारे कागजात फर्जी हैं। उससे घर का नंबर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी के कुरावली निवासी लोकेंद्र कुमार सीआरपीएफ दिल्ली में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि भाई अवनीश 21 अगस्त को वन रक्षक की परीक्षा देने शिक्षा बालिका इंटर कॉलेज, बड़ा उखर्रा, सदर में आया था। कॉलेज के गेट पर उसे एक युवक मिला। उसने अपना नाम आशुतोष बताया। वह प्रबंधक महिला के पास ले गया। उससे कहा कि तुम्हारे कागजात फर्जी हैं। उससे घर का नंबर ले लिया।
विज्ञापन
फोन पे के माध्यम से जमा कराई रकम
इसके बाद उन्हें (लोकेंद्र) फोन किया। कहा कि एसटीएफ से बोल रहे हैं। आपका भाई दूसरे की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। उसे जेल भेज रहे हैं। इस दौरान प्रबंधक मैडम की भी आवाज सुनाई दे रही थी। कुछ देर बाद एक नंबर से व्हाट्स कॉलिंग पर बात की। उन्होंने भाई को छोड़ने के दो लाख रुपये मांगे। बाद में फोन पे से 75 हजार रुपये तीन बार में ले लिए।
विज्ञापन
Trending Videos
अवनीश को परीक्षा दिलाने पर युवक ने अपनी गाड़ी से खुद ही भगवान टॉकीज पर छोड़ा। मामले में पीड़ित ने एडीजी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया था। अब थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आशुतोष यादव और अज्ञात महिला प्रबंधक को आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं आरोपी
पीड़ित का कहना है कि कालेज में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इसमें पूरी घटना कैद हो गई है। आरोपी ने अवनीश को परीक्षा दिलाई थी। मोबाइल भी कब्जे में ले लिया था। परीक्षा खत्म होने पर दूसरे कमरे में बैठाया था। इसके बाद खुद ही छोड़ने गया था। आरोपी कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी लगे हुए लोग ही बताए गए हैं। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में लगी है।