फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against three men for raising slogans of Pakistan in Agra

Agra: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा में लगाए पाकिस्तान के नारे, तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 16 Aug 2022 10:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Aug 2022 10:42 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर शहर के गोकुलपुरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इसमें एक्टिवा सवार तीन युवकों ने पाक समर्थित नारेबाजी की। स्थानीय व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन
FIR filed against three men for raising slogans of Pakistan in Agra
थाना लोहामंडी में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर गोकुलपुरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल तीन युवकों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा दिए। एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


यह यात्रा सोमवार को गोकुलपुरा से निकली थी। इसमें आठ-दस बाइक और एक्टिवा पर युवा थे। वह हाथों में तिरंगा लिए थे। युवक देशभक्ति के गीत गा रहे थे। नारे भी लगा रहे थे। तभी एक्टिवा पर सवार तीन युवक पाकिस्तान के नारे लगाने लगे। यात्रा के दौरान मोहल्ले के लोगों ने वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन

तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा 

मामले में गोकुलपुरा निवासी अमन वर्मा ने पुलिस से शिकायत की। इसमें लोहामंडी क्षेत्र निवासी फैजान, सादाब और मोहज्जम को नामजद किया। वीडियो भी उपलब्ध कराया। इसमें युवक हाथ में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं। वह एक बार पाकिस्तान का नारा लगाते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, मामले में धारा 153बी के तहत मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

फतेहाबाद के गांव भलोखरा में तिरंगे के अपमान का एक वीडियो वायरल हुआ है। मामले में पुलिस ने गृह स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो में तिरंगे से ऊपर एक और झंडा दिखाई दे रहा है। इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने गृहस्वामी सद्दाम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed