{"_id":"60576b1aae6d27607b6b108d","slug":"fir-filed-against-director-of-flipkart-company-and-six-booksellers-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी: आगरा में फ्लिपकार्ट कंपनी के निदेशक और पटना के छह पुस्तक विक्रेताओं पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी: आगरा में फ्लिपकार्ट कंपनी के निदेशक और पटना के छह पुस्तक विक्रेताओं पर मुकदमा
Mon, 22 Mar 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:11 AM IST
सार
- ओसवाल बुक एंड लर्निंग कंपनी के कर्मचारी ने दर्ज कराया मुकदमा
- ओसवाल कंपनी के नाम से नकली पुस्तकें बनाकर बेचने का आरोप
विज्ञापन
लोहामंडी थाना, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना लोहामंडी में रविवार को ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के निदेशक सहित पटना के छह बुक सेलरों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और कॉपी राइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। ओसवाल बुक एंड लर्निंग कंपनी के कर्मचारी का आरोप है कि कंपनी के नाम से नकली पुस्तकें बनाकर बुक सेलर ऑनलाइन बेच रहे हैं। ऑनलाइन कंपनी उन्हें अपना प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि ओसवाल, बुक एंड लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय एमजी रोड पर है। इनके कर्मचारी राजेश उपाध्याय ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें लिखा है कि उनकी कंपनी बुक पब्लिकेशन और विक्रय का कार्य करती है। कंपनी अधिकारियों के संज्ञान में आया कि बिहार के कई शहरों में कंपनी के नाम से किताबों की कूटरचना कर ऑनलाइन बेचा जा रहा है। इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान के साथ ही सरकार को हानि पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
कर्मचारी ने ऑनलाइन मंगवाई थीं किताबें
कंपनी के कर्मचारी भगत सिंह ने ऑनलाइन ओसवाल सीबीएसई एसक्यूपी दसवीं गणित की 33 किताबें अलग अलग विक्रेताओं से मंगवाईं। छह बुक सेलर से आईं किताबें कूटरचित थीं। इन्हें ऑनलाइन कंपनी फ्लिपकार्ट पर आर्डर देकर मंगवाया था। आरोप लगाया कि अवैधानिक कार्य करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध कराने वाली फ्लिपकार्ट कंपनी के निदेशक भी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
कंपनी निदेशक ने ओसवाल बुक्स एंड लर्निंग के साथ ही सरकार को भी टैक्स की हानि पहुंचाई है। नकली किताबों की बिक्री करके बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया गया। इस संबंध में राजेश उपाध्याय ने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की। उनके आदेश पर थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया। निरीक्षक का कहना है कि विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये हैं आरोपी
मुकदमे में पटना की किरन एंटरप्राइजेज (बुक शॉप पटना), आरव बुक शॉप, मनिका एंटरप्राइजेज (ट्रेड बुक), ओम बुक सेंटर, मंजू एंटरप्राइजेज (सिंह एंड सिंह स्टोर), सिंह एंटरप्राइजेज (ऑनलाइन लाईब्रेरी) और फ्लिपकार्ट कंपनी के निदेशक नामजद हैं।
ये हैं आरोपी
मुकदमे में पटना की किरन एंटरप्राइजेज (बुक शॉप पटना), आरव बुक शॉप, मनिका एंटरप्राइजेज (ट्रेड बुक), ओम बुक सेंटर, मंजू एंटरप्राइजेज (सिंह एंड सिंह स्टोर), सिंह एंटरप्राइजेज (ऑनलाइन लाईब्रेरी) और फ्लिपकार्ट कंपनी के निदेशक नामजद हैं।