फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR filed against Congress MLA girraj singh for fake documents in Agra

आगरा: फर्जीवाड़ा कर 10वीं की परीक्षा पास करने वाले कांग्रेस विधायक के खिलाफ मुकदमा

Fri, 18 Jan 2019 11:20 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 18 Jan 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against Congress MLA girraj singh for fake documents in Agra
कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह - फोटो : फेसबुक

राजस्थान के धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह कक्षा नौ के फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर परीक्षा उत्तीर्ण करने के मामले में फंस गए हैं। उनके खिलाफ आगरा के थाना एमएम गेट में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पांडेय का कहना है कि जांच में गिर्राज सिंह का कक्षा नौ का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है। उसी के आधार पर 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसलिए बोर्ड को गिर्राज सिंह के 10वीं के अंकपत्र को निरस्त किए जाने के लिए लिखा जाएगा। 
विज्ञापन


मामले के अनुसार, विधायक गिर्राज सिंह के कक्षा नौ के प्रमाणपत्र को शिक्षा विभाग ने फर्जी माना था। उन पर फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर डीएवी इंटर कॉलेज, मोती कटरा, आगरा से व्यक्तिगत विद्यार्थी के रूप में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा

बाड़ी के जिस राजकीय विद्यालय से गिर्राज सिंह ने खुद को वर्ष 1990-91 में कक्षा नौ में उत्तीर्ण दिखाया है, उस विद्यालय के प्रधानाचार्य ने लिखकर दिया था कि संबंधित वर्ष में विद्यालय को माध्यमिक स्तर की मान्यता नहीं थी। बाद में माध्यमिक स्तर की मान्यता मिली।

जांच कराने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने डीएवी इंटर कॉलेज मोती कटरा की प्रधानाचार्या को गिर्राज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्य ने 15 जनवरी को थाना एमएम गेट और एसएसपी के लिए तहरीर रजिस्ट्री से भेजी थी। 

गुरुवार को थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं। सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर का कहना है कि गिर्राज सिंह के खिलाफ आरोप की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

इन्होंने की थी शिकायत

धौलपुर के पार्वती सदन, जीटी रोड निवासी जसवंत सिंह गुर्जर ने दो जनवरी को आगरा में जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां गिर्राज सिंह के प्रमाणपत्र फर्जी होने की शिकायत की थी। इसके आधार पर जांच कराई गई। 

जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए साक्ष्यों के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी, धौलपुर को पत्र भेजा था। उसकी प्रतिलिपि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निधारा, बाड़ी के प्रधानाचार्य को भेजी गई। जानकारी मांगी थी कि वर्ष 1990-91 में विद्यालय में माध्यमिक स्तर की कक्षाएं संचालित थी या नहीं। 

प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट दी है कि संबंधित वर्ष में विद्यालय में माध्यमिक स्तर की कक्षाएं संचालित नहीं थीं। विद्यालय में वर्ष 2009-10 से माध्यमिक स्तर की कक्षाएं संचालित हुई हैं। उच्च माध्यमिक स्तर पर सत्र 2015-16 से कक्षाएं प्रारंभ हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed