फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fir agenst 42 persoan in mainpuri

बिजली चोरी करने पर 42 के खिलाफ तहरीर

Mon, 24 Feb 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
fir agenst 42 persoan in mainpuri
मैनपुरी। सामूहिक चेकिंग अभियान में सोमवार को बिजली चोरी पाने पर 42 लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में तहरीर दी गई है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने पर 416 घरों के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान के लिए बनाई गई 19 टीमों ने बकाया सूची के आधार पर जेई और एसडीओ की देखरेख में सामूहिक चेकिंग अभियान चलाया। बकाया बिजली बिल के 23 लाख रुपये उपभोक्ताओं से वसूल किए। अधिशासी अभियंता मानेंद्र सिंह, जीएसएल भटनागर, आशीष गुप्ता ने सामूहिक चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया अभियान के लिए जेई और एसडीओ को दिए गए लक्ष्य की पूर्ति करने की चेतावनी दी गई है। आसान किस्त योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद समीक्षा करके लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी करने पर पांच हजार का जुर्माना
मैनपुरी। बकाया विद्युत बिल जमा नहीं होने पर काटा गया कनेक्शन जोड़कर कटिया से बिजली चोरी करने वाले पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना जमा करने पर उसको अदालत से रिहा कर दिया गया।

तहसील करहल क्षेत्र के गंाव कोडर निवासी जनक सिंह के मकान पर बिजली बिल बकाया होने पर जेई गिरि प्रसाद ने जनवरी 2018 में कनेक्शन काट दिया था।
दोबारा चेकिंग में काटा गया कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी होते मिली। जेई ने थाना कुर्रा में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में भेजी। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज विद्युत की कोर्ट में हुई। बिजली विभाग की ओर से जेई सहित कर्मचारियों ने कोर्ट में गवाही दी। उसको दोषी पाया गया। स्पेशल जज विद्युत ने उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed