फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fines on the program in the park

पार्क में बिना इजाजत कर रहे थे ये काम, लगा इतना जुर्माना

Sat, 03 Feb 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 03 Feb 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
fines on the program in the park
नगर निगम, आगरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बिना अनुमति के पार्क में निजी कार्यक्रम करना और अतिक्रमण करने पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। आयोजन और अतिक्रमणकर्ता पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। धनराशि जमा न करने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मामला, मालवीय कुंज के गणेश पार्क का है। पिछले दिनों मालवीय कुंज निवासी आरटीआई कार्यकर्ता धनवान गुप्ता, अम्बा प्रसाद शर्मा और शंकर लाल ने नगर आयुक्त से यहीं के निवासी चांद कपूर द्वारा बिना अनुमति के पार्क में कार्यक्रम आयोजित करने और अतिक्रमण की शिकायत की थी। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी ने 13 जनवरी सहित दो बार पार्क में बगैर अनुमति के निजी कार्यक्रम आयोजित किए। चांद कपूर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा पारित 2005 के आदेश का उल्लंघन करते हुए पार्क में निजी कार्यक्रम आयोजित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं पार्क के मुख्य गेट के अतिरिक्त पार्क की बाउंड्री तोड़कर दो गेट लगाकर इन पर भी ताला लगा दिया है, जो नियम विरुद्ध है। जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है। 

सहायक नगर आयुक्त ने चांद कपूर पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह धनराशि नगर निगम के कोष में जमा करने के लिए कहा है। साथ ही पार्क के ताले खोलने का आदेश दिया है। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed