फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fine recovered from seven people for burning stubble

पराली जलाने पर सात लोगों से वसूला जुर्माना

Wed, 26 Oct 2022 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fine recovered from seven people for burning stubble
मैनपुरी/किशनी।
विज्ञापन

तहसील किशनी, भोगांव, करहल क्षेत्र में नौ स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। सात लोगों से जुर्माना वसूल किया जा चुका है। दो लोगों को पराली जलाते हुए पकड़कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को किशनी क्षेत्र के गांव चितायन में पराली जलाने की सूचना पर एडीएम रामजी मिश्र मौके पर पहुंचे। किसानों को खेतों में पराली नहीं जलाने की सलाह देकर पराली जलाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
बुधवार को एडीएम रामजी मिश्र, एसडीएम राम नारायण, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह, तहसीलदार विशाल यादव ने प्राथमिक विद्यालय चितायन में किसानों के साथ बैठक की। एडीएम ने कहा कि धान की फसल काटने के बाद किसी भी सूरत में पराली को न जलाया जाए। पराली जाने से खेतों की उर्वरा शक्ति कमजोर हो जाती है। खेतों में रहने वाले मित्र कीट समाप्त हो जाते हैं। जिसका उत्पादन क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। पराली जलाने से वातावरण में सांस लेने में कठिनाई होती है। एडीएम ने चितायन में खेतों में पराली जलाने पर स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तहसीलदार को ऐसे किसानों की सूची बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम ने पराली नहीं जलाने के संबंध में जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुलायम सिंह इंटर कॉलेज सौज, समान चौराहे पर किसानों के साथ बैठक की। एसडीएम ने किशनी थाने पर कंपाइन मशीन संचालकों के साथ बैठक की। जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह, नायब तहसीलदार रोहित यादव, एडीओ कृषि नरेश राठौर, कानूनगो अरविंद यादव, लेखपाल वैभव सत्यार्थी, पवन कुमार, राजेश शाक्य, प्रधान समान उमेश शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि गौरव खटीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल को जान से मारने की धमकी
किशनी। पराली जलाने पर जुर्माने की राशि वसूलने पहुंचे एक लेखपाल को रसूखदारों ने जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्रामसभा चितायन के लेखपाल वैभव सत्यार्थी ने तहरीर में कहा है कि 19 अक्तूबर को सेटेलाइट के माध्यम से चितायन में पराली जलने का पता चला तो उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में नगरिया चितायन निवासी वेदप्रकाश व सत्यप्रकाश के खेत में पराली जली हुई पाई गई। लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार ने 2500 रुपये का जुर्माना लगाया। गया। मंगलवार की शाम नायब तहसीलदार रोहित यादव के साथ आदेश की प्रति देने व जुर्माने की धनराशि जमा कराने की कहने गए तो वेदप्रकाश व सत्यप्रकाश ने आदेश की प्रति फाड़कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
पराली जलाने पर जुर्माना लगाया
करहल। तहसील क्षेत्र के गांव डुडवा में खेत में पराली जलाने पर एक किसान पर एसडीएम ने 2500 रुपये जुर्माना लगाया है। एसडीएम गोपाल शर्मा को खेत में पराली जलाने की सूचना मिली तो वे क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो व राजस्व टीम के साथ डुडवा पहुंच गए। एसडीएम ने पराली जलाने वाले स्थान का निरीक्षण करके संबंधित किसान को नोटिस देकर 2500 रुपए का जुर्माना लगाया। जिसे किसान ने जमा कर दिया। एसडीएम ने खेत, खलिहान सहित किसी भी खाली स्थान पर पराली जलाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

पराली जलाने पर जुर्माना लगाया
भोगांव। तहसील क्षेत्र के गांव खरा में पराली जलाने की शिकायत जांच में सही पाई गई है। लेखपाल ने तहरीर पुलिस को दी है। एसडीएम ने किसान पर जुर्माना भी लगाया है। बुधवार को ग्राम खरा मौजा महावतपुर में पराली जलाने की सूचना मिलते ही एसडीएम अंजली सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल हरवेश सिंह को पुलिस के साथ जांच करने के निर्देश दिए। लेखपाल ने गांव के ही गेंदालाल को खेत मे पराली जलाते हुए पकड़ लिया। लेखपाल की रिपोर्ट पर एसडीएम ने किसान पर 2500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। लेखपाल ने किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed