फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Film Ruhi Afza shoot In Bateshwar Name Shows Chimattipur Villagers angry

यूपीः फिल्म की शूटिंग में बटेश्वर को चिमट्टीपुर दर्शाने पर बखेड़ा, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 17 Jul 2019 02:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Jul 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
Film Ruhi Afza shoot In Bateshwar Name Shows Chimattipur Villagers angry
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म रूही अफ्जा की शूटिंग के दौरान बटेश्वर को चिमट्टीपुर दर्शाने पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। पुजारियों ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि बटेश्वर तीर्थ की पहचान बरकरार रहनी चाहिए। 
विज्ञापन


इधर बिना अनुमति के बटेश्वर सीएचसी के साइन बोर्ड पर चिमट्टीपुर  लिखे जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने भी एतराज जताया है। बाह के एसडीएम ने मामले में रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन


उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थों में शामिल बटेश्वर के 101 शिव मंदिर श्रृंखला के आसपास फिल्म की शूटिंग हो रही है। फिल्मांकन के दौरान बटेश्वर के प्रवेश द्वार पर चिमट्टीपुर का बोर्ड लगाया गया है। विभिन्न भवनों पर भी यही नाम अंकित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बटेश्वर सीएचसी के साइन बोर्ड पर भी चिमट्टीपुर लिख दिया गया है। इन इलाकों के अलावा बटेश्वर के मंदिर के आसपास और घाट पर शूटिंग होने के साथ ही चिमट्टीपुर को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है।

बटेश्वर सीएचसी के अधीक्षक डॉ सूर्यभान ने बिना अनुमति के साइन बोर्ड पर चिमट्टीपुर लिखे जाने पर अधिकारियों को रिपोर्ट भेज कर एतराज किया है। बटेश्वर मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी कहते हैं कि शूटिंग में बटेश्वर की पहचान नहीं बदली जानी चाहिए।

इससे तीर्थ की पहचान के बारे में लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होगी। मंदिर के पुजारी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भतीजे राकेश बाजपेयी ने बताया कि बटेश्वर के अस्तित्व से खिलवाड़ की किसी को इजाजत नहीं है। बटेश्वर नाम बरकरार रखा जाना चाहिए। 

बटेश्वर में अन्नक्षेत्र चलाने वाले राज कुमार गोस्वामी ने कहा कि पौराणिक तीर्थ की पहचान को बदला जाना ठीक नही है। शूटिंग में पैदा हुई भ्रम की स्थिति दूर की जानी चाहिए।

समाजसेवी आशीष मिश्रा ने बटेश्वर को चिमट्टीपुर दर्शाने को गलत बताया। उपजिलाधिकारी बाह महेश प्रकाश गुप्ता ने बिना अनुमति के साइन बोर्ड पर नाम बदले जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed