{"_id":"66bf45c8106e243b1e0a6d82","slug":"fighting-in-bhandara-attempt-to-crush-with-tractor-stampede-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-122415-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भंडारे में मारपीट, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भंडारे में मारपीट, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, मची भगदड़
Fri, 16 Aug 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 16 Aug 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
गांव नगला बेसन में मारपीट करते युवक।
करहल (मैनपुरी)। गांव नगला बेसन में 14 अगस्त की रात भंडारे के कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के लोगों के आमने-सामने आने के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के लोगों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। इससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने 6 घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला बेसन में कांवड़ यात्रा के बाद 14 अगस्त की ग्राम समाज की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारा गांव निवासी अजय के दरवाजे के पास हो रहा था। जब अजय पुत्र शिव मंगल अपने परिजन के साथ खाना खा रहा था। तभी गांव निवासी अजय पुत्र महावीर अपने साथियों के साथ वहां आया और शिव मंगल से गाली गलौज करने लगा। वजह पूछने पर आरोपी आग बबूला हो गए और खाना खा रहे अजय के थप्पड़ मार दिया। परिजन को भी लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी अजय पुत्र महावीर ट्रैक्टर लेकर आ गया और अजय व परिजन को कुचलने की कोशिश की। ट्रैक्टर की चपेट में आकर पिता शिव मंगल, अजय, अरुण, बहन स्नेहलता और मां कमला देवी घायल हो गए। आरोपी ने अजय व उसके परिजन को मारने के लिए कई बार ट्रैक्टर को चढ़ाने की कोशिश की। इसके चलते समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। अफरा तफरी के बीच गांव के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
आरोपी ने ट्रैक्टर की टक्कर मारकर एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस बीच सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल शिव मंगल सिंह, अजय, अरुण, स्नेहलता, कमला देवी दूसरे पक्ष से निखिल, राघव का मेडिकल कराया। अजय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजय पुत्र महावीर, महावीर, सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।