फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIGHT

जमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में विवाद, मौके पर पहुंचे तहसीलार और पुलिस

Tue, 25 Aug 2020 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
FIGHT
कासगंज के सिढ़पुरा में पैमाइश के विवाद में दोनों पक्षों को समझाते तहसीलदार - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा। क्षेत्र के गांव चांदपुर मेमड़ा में अमांपुर के विधायक देवेंद्र प्रताप के भाई की पैमाइश की मांग पर राजस्व टीम पहुंची तो ग्रामीणों के दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। दोनों पक्ष आमने सामने आने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाद को देखते हुए पैमाइश टाल दी गई।
विज्ञापन

चांदपुर मेमड़ा एवं उससे सटा गांव दहेली बुजुर्ग की सीमा पैमाइश में विवाद का कारण बन रही है। दोनों गांव की सीमा पर विधायक के भाई एवं ग्रामीण हरिशंकर शास्त्री का अपना अपना दावा है। विधायक के भाई ने यह जमीन काफी पहले से खरीदी थी। अब वह इस पर नापजोख करवा कर कब्जा कर रहे थे। लेकिन दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस भी बुला ली गई। पटियाली के तहसीलदार तिमराज सिंह ने पैमाइश का काम रुकवा दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। जमीन की पैमाइश को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। तहसीलदार व पुलिस के समझाने बुझाने के बाद भी पैमाइश नहीं हो सकी। हरिशंकर शास्त्री पक्ष के ग्रामीणों ने तहसीदार को बताया कि जमीन को लेकर एक मुकदमा भी जनपद न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चांदपुर गांव में पैमाइश को लेकर विवाद हुआ। एक पक्ष पैमाइश कराना चाहता है। जबकि दूसरा पक्ष पैमाइश का विरोध कर रहा है। सहमति मिलने के बाद ही पैमाइश कराई जाएगी। गांव की सीमा के कारण यह विवाद बना हुआ है- तिमराज सिंह, तहसीलदार, पटियाली।

- मेरे भाई ने जमीन खरीदी है। जिसका बैनामा कराया गया है। खरीदी गई जमीन की पैमाइश कानूनी तरीके से कराई जा रही है, लेकिन इसका विरोध दूसरा पक्ष कर रहा है- देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक, अमांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed