फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fight Between Drug Association Members In Lockdown Agra Crime News

लॉकडाउन में पास के लिए दवा व्यापारी भिड़े, एक घायल, थाने पहुंचा मामला

Thu, 02 Apr 2020 06:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Apr 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Fight Between Drug Association Members In Lockdown Agra Crime News
demo
आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र के फव्वारा मार्केट में डीएम की ओर से जारी होने वाले पास के लिए दो दवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल हुए आगरा फार्मा एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी पुनीत कालरा ने आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


विभव नगर ताजगंज निवासी पुनीत कालरा ने बताया कि डीएम ने दवा व्यापारियों का पास बनाने के लिए औषधि निरीक्षक को जिम्मेदारी दी है। औषधि निरीक्षक ने आगरा फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश और आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा को दवा व्यापारियों के पास बनवाने के लिए बोला है। 
विज्ञापन


पुनीत कालरा ने आरोप लगाए हैं कि आशीष शर्मा व्यापारियों के पास बनवाने के एवज में अपनी एसोसिएशन में सदस्य बना रहे हैं। निर्धारित शुल्क भी ले रहे हैं। क्षेत्राधिकारी कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पुनीत कालरा ने आशीष शर्मा के मोबाइल पर मैसेज किया था। इसमें लिखा था कि वह पास बनवाने का शुल्क ले रहे हैं। इसको लेकर मारपीट हो गई। पुनीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed