{"_id":"6868e870f412c8a10f035b8d","slug":"fight-between-brothers-for-farm-one-injured-in-firing-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: खेत के लिए भाई ने भाई का बहा दिया खून...एक का सिर फूटा, तो दूसरे के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: खेत के लिए भाई ने भाई का बहा दिया खून...एक का सिर फूटा, तो दूसरे के पैर में लगी गोली
Sat, 05 Jul 2025 02:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:25 PM IST
सार
मैनपुरी में खेत के विवाद को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों में मारपीट हुई, फिर फायरिंग हो गई। एक भाई का सिर फूट गया, तो दूसरे के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल दोनों भाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में शनिवार सुबह खेत पर कब्जे के संबंध में भाई-भाई में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा की वहां फायरिंग हो गई। एक भाई के पैर में गोली लगी है। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के हमले में चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
प्रहलादपुर निवासी महेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई संतोष कुमार के बीच गांव के पास स्थित एक खेत पर कब्जे के संबंध में कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6 बजे छोटा भाई संतोष कुमार विवादित खेत पर धान की रोपाई कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही महेंद्र सिंह अपने अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंचते ही दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो लाठी-डंडों के हमले में बदल गई। इस हमले में संतोष कुमार और महेंद्र सिंह का बेटा कुलदीप घायल हो गए। इसी दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली महेंद्र सिंह के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
महेंद्र सिंह के परिजनों ने संतोष कुमार पर अवैध तमंचे से गोली मारने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर औंछा थाना अनुज चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही औंछा पुलिस मौके पर गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इंस्पेक्टर के अनुसार घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।