फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fifty one cold storage can be closed in Mainpuri

बंद हो सकते हैं इस जिले के 51 कोल्ड स्टोरेज, ये है वजह

Sun, 05 Aug 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 05 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
fifty one cold storage can be closed in Mainpuri
फाइल फोटो
मैनपुरी जिले के 51 कोल्ड स्टोरेज पर कभी भी ताले लटक सकते हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से कई बार हिदायत तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं। फिर भी कोल्ड स्टोर स्वामियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी का कहना है कि अगर अंतिम निर्धारित समय में कार्य नहीं कराया तो सील करने की कार्रवाई होगी।  कोल्ड स्टोरेज बनाने में लाखों करोड़ों खर्च करने वाले संचालक अग्निशमन विभाग की ओर से जारी मानकों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व में कई बार गैस रिसाव आदि की घटनाएं हुईं, मगर इसके बावजूद भी कोल्ड स्टोरेज संचालक नहीं चेते। अग्निशमन विभाग की ओर से जनवरी से लेकर अभी तक तीन बार नोटिस थमाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजा गया अंतिम नोटिस

हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है काम के नाम पर कुछ भी नहीं। विभाग की ओर से जून में अंतिम नोटिस जारी कर निर्धारित समय में कोल्ड स्टोरेज संचालकों को अग्निशमन संयंत्र लगवाने के कड़े निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अ

अधिकारी ने साफ कर दिया है कि शासन और प्रशासन की ओर से उन्हें कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए हैं। अंतिम नोटिस के बावजूद भी अगर कार्य नहीं कराया गया तो वह कोल्ड स्टोरेज सील करने की कार्रवाई करेंगे। 

इस बार रियायत की कोई गुंजाइश नहीं होगी। कई बार मौखिक और बैठक आदि के जरिए भी निर्देशों के बारे में बताया जा चुका है। यह अंतिम मौका है इसके बार सीधे कार्रवाई होगी। 
 

यहां हो चुका है गैस का रिसाव 

भोगांव मार्ग स्थित कुमार कोल्ड स्टोरेज में कुछ समय पूर्व गैस का रिसाव हो गया था। अग्निशमन विभाग ने रिसाव को कई घंटों की मेहनत के बाद काबू पाया था। कोल्ड स्टोरेज में निर्धारित मानकों के अनुरूप उपकरण नहीं थे। 

इसके बाद विभाग ने नोटिस जारी किया था। अभी तक नोटिस पर कोई अमल नहीं हुआ है। सीएफओ के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज अगर कार्य नहीं कराता है तो उसे सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।  

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व डीएम के साथ हुई बैठक में भी कोल्ड स्टोरेज स्वामियों को बताया जा चुका है। निर्धारित समय में काम पूरा करा लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed