फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fever, orangabad, death

बुखार से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Sat, 03 Aug 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
fever,  orangabad, death
कासगंज के जिला चिकित्सालय में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : KASGANJ
पटियाली। ग्राम पंचायत औरंगाबाद के नगला कछियान में बुखार से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में अन्य कई लोग बुखार की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से लोगों मेें आक्रोश है।
विज्ञापन

नगला कछियान निवासी कुलदीप (18) पुत्र महीपाल को शुक्रवार को तेज बुखार आ गया। तेज बुखार आने पर परिजन उसे गांव के चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की बात कही। इस पर परिजन उसे कासगंज लेकर आए और निजी चिकित्सक को दिखाया लेकिन निजी चिकित्सक ने भी युवक को अलीगढ़ अथवा आगरा ले जाने की बात कह दी। इस पर परिजन युवक को लेकर आगरा पहुंचे लेकिन उपचार मिलने से पूर्व ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजन उसके शव को गांव ले आए। बुखार से युवक की मौत के बाद गांव के लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही नितिन कुमार (7) पुत्र नीरज, विनीत (8), सौरभ (6) सर्वेश कुमार, गुलशन (8) पुत्र जगवपाल, पुत्री नीतू (6),और अमरपाल का पुत्र अतुल, पुत्री अशिका अर्चना, सुंदरी अनुराधा, राम प्रताप की पुत्री विमलेश (9)पत्नी श्यामा देवी, सर्वेश की पुत्री मोहिनी, शिवा, गायत्री पुत्र जतिन, प्रीति पत्नी प्रभुदयाल, गुड्डी पत्नी सत्यपाल, अहवरन सिंह पुत्र हंसराज, सोभा पत्नीत राजीव, उदयवीर पुुत्र वंदावन भी बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं आई हैं। लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार भाइयों मेें था सबसे बड़ा
पटियाली। कुलदीप अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसके तीन छोटे भाई हैं। बड़े बेटे की बुखार से मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां उर्मिला देवी कुलदीप की मौत के बाद से सदमे मे हैँ।

बुखार से युवक की मौत की सूचना नहीं मिली है। गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर पीड़ितों का इलाज कराया जाएगा।
डा कुलदीप सिंह चिकित्साधीक्षक
जिला अस्पताल में लग रही मरीजों की भीड़
कासगंज। मौसम के बार बार बदलते रुख का असर तेजी से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग सरकारी अस्पताल में इलाज को पहुंच रहे हैं, जिससे मरीजो ंकी लंबी कतारें लग रही हैं। जिला अस्पताल पर भी 800 से अधिक मरीज पहुंच रहे ेहैं। सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ंपर भी 200 से 300 तक मरीज आ रहे हैं। अस्पतालों पर पहुंचने वाले मरीजों में अधिकतर बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। उल्टी, दस्त आदि के मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed