{"_id":"6af9438dfc1a932d600c26d2","slug":"festival-special-train-to-run-between-jhansi-and-delhi-via-agra-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: आगरा से दिल्ली, ग्वालियर और झांसी का सफर होगा आसान; दो दिन चलेगी अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: आगरा से दिल्ली, ग्वालियर और झांसी का सफर होगा आसान; दो दिन चलेगी अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल
Sun, 15 Nov 2026 11:00 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:00 AM IST
सार
त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन आगरा कैंट पर दोनों ओर से पांच-पांच मिनट रुकेगी और 14 कोच के साथ संचालित होगी।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 15 नवंबर को झांसी से चलने वाली यह ट्रेन रात 11:10 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद मथुरा होते हुए दिल्ली जाएगी। वापसी में 15 और 16 नवंबर को दिल्ली से चलकर सुबह 9:10 बजे आगरा पहुंचेगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01901-01902 का संचालन यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए किया जा रहा है। ट्रेन झांसी से शाम 7:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में हजरत निजामुद्दीन से सुबह 4:25 बजे चलकर दोपहर 3 बजे झांसी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01901 झांसी से चलकर दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसीकलां होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। आगरा कैंट पर रात 11:10 बजे आगमन और 11:15 बजे प्रस्थान होगा। वापसी में गाड़ी संख्या 01902 कोसीकलां, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा और दतिया होते हुए झांसी जाएगी। आगरा कैंट पर सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी और 9:15 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
14 कोच की होगी ट्रेन
14 आईसीएफ कोच वाली इस अनारक्षित ट्रेन से आगरा के यात्री झांसी, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, मथुरा और दिल्ली तक सफर कर सकेंगे। सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।