फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Femina Miss India West Bengal was digitally arrested from Dubai

UP: फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल को दुबई से किया गया डिजिटल अरेस्ट, ये बोलकर फंसाई गईं

Thu, 05 Dec 2024 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Dec 2024 09:07 AM IST
सार

फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल शिवांकिता दीक्षित के दुबई में बैठे शातिरों ने डिजिटल अरेस्ट किया। मनी लॉन्ड्रिंग और विभिन्न राज्यों से अपहरण किए गए दो दर्जन बच्चों की फिरौती की रकम के बहाने उनसे ठगी की गई। 
 

विज्ञापन
Femina Miss India West Bengal was digitally arrested from Dubai
फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल शिवांकिता दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल शिवांकिता दीक्षित को डिजिटल अरेस्ट दुबई में बैठे साइबर अपराधियों ने किया था। ठगी के 99 हजार रुपये में से 80 हजार रुपये वहां एक बैंक खाते में भेजे गए हैं। इस रकम से माॅल में शापिंग भी की गई। 10 हजार रुपये जयपुर की केनरा बैंक की शाखा के एटीएम से निकाले गए। इससे आशंका है कि एजेंट ने यह रकम निकाली है। मुख्य सरगना विदेश में बैठे हैं। 
विज्ञापन



मानस नगर, शाहगंज निवासी शिवांकिता दीक्षित वर्ष 2017 में फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल रही थीं। वर्तमान में मेकअप आर्टिस्ट और एक माॅडल हैं। मंगलवार शाम 4 बजे साइबर अपराधियों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया था। दिल्ली सीबीआई का अधिकारी बनकर कहा था कि उनके आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड सिम दिल्ली में एचडीएफसी बैंक में खाता खोला गया है। जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग और विभिन्न राज्यों से अपहरण किए गए दो दर्जन बच्चों की फिरौती की रकम आई है। 
विज्ञापन


उन्हें गिरफ्तार करने की बात कहते हुए दो घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 99 हजार रुपये बैंक आफ महाराष्ट्र की शाखा में अनिल कुमार के खाते में स्थानांतरित कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed