फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female teacher absconding with 10th class student love story news in firozabad

Firozabad: 10वीं के छात्र के साथ फरार हुई महिला टीचर, सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई 

Thu, 19 May 2022 11:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 May 2022 11:09 AM IST
सार

वो कहावत तो सुनी ही होगी कि प्यार अंधा होता है। प्यार की कोई उम्र नहीं होती है, ये किसी से भी हो सकता है। ऐसा ही मामला सामने आया है फिरोजाबाद में, जहां डिग्री कॉलेज में पढ़ाने  वाली एक टीचर को हाईस्कूल के छात्र से प्यार हो गया। तीन दिन से दोनों फरार हैं।
 

विज्ञापन
Female teacher absconding with 10th class student love story news in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pics

विस्तार

फिरोजाबाद के रामगढ़ स्थित एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाने वाली टीचर हाईस्कूल के छात्र के साथ तीन दिन पूर्व फरार हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत तो करा दिया, लेकिन छात्र और टीचर के परिजनों द्वारा रामगढ़ थाना पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक डिग्री कॉलेज में टीचर है। बताया गया है कि इसी कॉलेज में इंटर कॉलेज भी है, जिसमें कुछ समय पहले ही हाईस्कूल की परीक्षाएं हुईं थीं। रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए यहां आया था। जिस कक्ष में उसने परीक्षा दी, उसी में टीचर की ड्यूटी लगी हुई थी। चर्चा है कि छात्र और टीचर इसी दौरान संपर्क में आए और दोनों में प्यार हो गया।

विज्ञापन

तीन दिन से हैं लापता 

पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व दोनों फरार हो गए। छात्र और टीचर के घर न पहुंचने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद खोजबीन के दौरान छात्र और टीचर के बारे में दोनों के घरवालों को जानकारी हो गई। तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब छात्र और टीचर घर वापस नहीं आए, तो दोनों के परिजन रामगढ़ थाने में पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को नहीं दी तहरीर 

पुलिस ने दोनों के घरवालों की बात को गंभीरता से सुना और कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। हालांकि दोनों ही परिवार इस प्रकरण के बाद से बदनामी के डर से सहमे हुए हैं और कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं, जिसके वजह से दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 


दोनों की उम्र में 5 साल का अंतर 

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि टीचर उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जिसकी उम्र करीब 22 साल है और छात्र रैपुरा रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिसकी उम्र करीब 17 साल है। छात्र के परिजन थाने आए थे। उन्होंने जानकारी दी थी, लेकिन तहरीर नहीं दी है। इसलिए कोई कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed