फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female student dies under suspicious circumstances; injury marks found on wrist.

Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत, कलाई पर मिले चोट के निशान

Tue, 12 May 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Female student dies under suspicious circumstances; injury marks found on wrist.
बिचपुरी। गांव मघटई स्थित डीआर एस्टेट कॉलोनी (थाना जगदीशपुरा) में सोमवार सुबह 15 वर्षीय खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कक्षा नाै पास थी। दसवीं में प्रवेश लेना चाहती थी। सूचना पर आई पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की कलाई पर भी चोट का निशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। किशोरी ने पहले हाथ की नस काटने का प्रयास किया होगा। बाद में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

डीआर एस्टेट कॉलोनी निवासी रजनीश बंसल की जौहरी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। पत्नी मनीषा पोशाक बनाने का काम करती हैं। खुशबू इकलौती बेटी थी। परिजन के मुताबिक खुशबू ने दरेसी नंबर-दो स्थित रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज से कक्षा नौ उत्तीर्ण की थी। स्कूल दूर होने के कारण वह घर के पास किसी दूसरे विद्यालय में कक्षा दस में प्रवेश लेना चाहती थी। सोमवार सुबह रजनीश और मनीषा स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) लेने के लिए स्कूल गए थे। करीब 11:30 बजे लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन

पिता पड़ोसी के घर से छत पर गए। तब घर के अंदर प्रवेश कर दरवाजा खोला। खुशबू पहली मंजिल पर बने कमरे में पंखे से साड़ी से बनाए फंदे पर लटकी मिली। परिजन ने उसे फंदे से उतारा। बेटी की माैत से घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस को शव कमरे में पड़ा हुआ मिला। छात्रा की दाहिनी कलाई पर चोट के निशान भी मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed