{"_id":"6335d26ae0a0cf6ce00c1cbe","slug":"female-principal-upset-with-hijab-and-burqa-girls-told-pain-while-crying-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हिजाब और बुर्का वाली छात्राओं से परेशान महिला प्रधानचार्य, रोते हुए बताया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हिजाब और बुर्का वाली छात्राओं से परेशान महिला प्रधानचार्य, रोते हुए बताया दर्द
Thu, 29 Sep 2022 10:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:44 PM IST
सार
वायरल हो रहा वीडियो पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं कि स्कूल की समुदाय विशेष की शिक्षिकाओं ने गुट बना लिया है। इसमें अन्य शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश सराय ख्वाजा की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
रोते हुए महिला प्रधानाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कैंट क्षेत्र स्थित जॉय हैरिस स्कूल की प्रधानाचार्य हिजाब और बुर्का वाली छात्राओं से परेशान हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपना दर्द बता रही हैं। हालांकि ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसे शोसल मीडिया पर इस समय खूब वायरल किया जा रहा है। वीडियो में प्रधानाचार्य रोते हुए स्कूल की ही समुदाय विशेष की अध्यापिकाओं पर छात्राओं को भड़काकर उनके खिलाफ नारेबाजी कराने का आरोप लगा रही हैं।
वायरल हो रहा वीडियो आगरा कैंट स्थित जॉय हैरिस स्कूल का है। इस स्कूल की प्रधानाचार्य ममता दीक्षित का रोते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं कि स्कूल की समुदाय विशेष की शिक्षिकाओं ने गुट बना लिया है। इसमें अन्य शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश सराय ख्वाजा की रहने वाली हैं। जो उनके खिलाफ छात्राओं को भड़काती हैं। स्कूल के बाहर समुदाय विशेष के लड़कों का जमघट रहता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Mathura: प्राइमरी स्कूल की छत का लिंटर गिरने से मचा हड़कंप, आठ छात्र-छात्राएं घायल
प्रधानाचार्य वीडियो में अपील करती हैं कि छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म में ही आना चाहिए। उनके खिलाफ छात्राओं से अलग-अलग मनगढ़ंत शिकायतें करवाई गई हैं, ताकि उन्हें स्कूल से निकाला जा सके । उनका आरोप है कि इसमें एक शिक्षक नेता भी शामिल है। वे हिजाब और बुरखे पर रोक लगाने के लिए लड़ाई जारी करने की बात भी कर रही हैं।