फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female Employee Absent for 11 Years Dismissed from Consolidation Department; Action Taken Following Failure to Respond to Notices and Substantiation of Charges in Departmental Inquiry.

Agra News: चकबंदी विभाग में 11 साल से गैरहाजिर महिला कर्मचारी बर्खास्त, नोटिसों का जवाब नहीं देने और विभागीय जांच में आरोप सही मिलने पर कार्रवाई

Thu, 14 May 2026 01:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Female Employee Absent for 11 Years Dismissed from Consolidation Department; Action Taken Following Failure to Respond to Notices and Substantiation of Charges in Departmental Inquiry.
आगरा। चकबंदी विभाग में बिना किसी सूचना के साल 2015 से लगातार गैरहाजिर चल रही एक महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (अनुसेवक) की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने और कई नोटिसों का जवाब नहीं मिलने पर यह सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी दिनेश कुमार ने बताया कि विभाग में तैनात अनुसेवक रीना महेशचंद्र यादव पिछले 11 साल से अपने कार्यस्थल से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थीं। इस घोर लापरवाही पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसमें उन पर लगे आरोप सिद्ध पाए गए।
विज्ञापन

विभागीय प्रक्रिया के तहत रीना को सेवा से पृथक करने का अंतिम नोटिस भी भेजा गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया और न ही वह ड्यूटी पर लौटीं। विभाग ने समाचार पत्रों में नोटिस प्रकाशित कराकर अंतिम चेतावनी दी थी कि यदि वह उपस्थित नहीं होती हैं, तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इसके बावजूद उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति प्राधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 और उ.प्र. सरकारी सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के प्रावधानों के तहत रीना महेशचंद्र यादव को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई भी समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed