फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   female doctor extortion case brother of Criminal Sudhir Bhadauria sent to jail

सीएम योगी से मदद की गुहार: महिला डॉक्टर का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, सुरक्षा के लिए मिला गनर, कुख्यात का भाई भेजा जेल 

Mon, 21 Mar 2022 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 01:25 PM IST
सार

महिला डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर मुख्यमंत्री योगी से मदद मांगी थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुख्यात सुधीर भदौरिया के भाई को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।  

विज्ञापन
female doctor extortion case brother of Criminal Sudhir Bhadauria sent to jail
कुख्यात सुधीर सिंह भदौरिया के भाई महेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहगंज की महिला डॉक्टर से पांच लाख रुपये की चौथ मांगने के मामले में मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। रविवार को कुख्यात सुधीर सिंह भदौरिया के भाई महेश सिंह को जेल भेज दिया गया। वहीं फतेहगढ़ जेल में बंद कुख्यात की बैरक की तलाशी लेने के लिए जेल प्रशासन को पत्र लिखा गया है। केस में उसका भी वारंट बनवाया जाएगा। महिला डॉक्टर को सुरक्षा के लिए गनर भी दिया गया है।

विज्ञापन


महिला डॉक्टर ने 16 मार्च को ऋषि मार्ग निवासी महेश, उसकी पत्नी गौरी, बहन ममता सिंह, मां, साली सुमन, रेनू और भाई सुधीर सिंह भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें चौथ मांगने, आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा लगी थीं। डॉक्टर का आरोप था कि महेश ने उनके अश्लील फोटो खींचे। ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये चौथ मांगी। सुधीर सिंह ने फोन करके धमकाया। जान से मारने की धमकी दी। इस कारण वह राजस्थान में रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने शनिवार को अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। इसमें मुख्यमंत्री से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इंसाफ नहीं मिलने पर आत्महत्या की बात कही थी।

विज्ञापन

परिवार की सुरक्षा को दिया गया गनर

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला डॉक्टर को बुलाया था। उनसे घटना की जानकारी ली गई। सुरक्षा के लिए एक गनर दिया गया है। उनसे हॉस्पिटल खोलने और घर में ही रहने के लिए कहा है। कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में साक्ष्य जुटा रही है पुलिस

एसएसपी ने बताया कि रविवार को शाहगंज पुलिस ने महेश को घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी बाईपास सर्जरी हुई है। उससे पूछताछ की गई। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं मुकदमे में महिलाएं भी नामजद हैं। उनके बारे में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुधीर सिंह भदौरिया की संलिप्तता की जांच होगी। उसका वारंट बनवाया जाएगा। बैरक की तलाशी के लिए फतेहगढ़ जेल प्रशासन को पत्र लिखा है। उसके मोबाइल से कॉल करने की बात कही गई है। उसके पास मोबाइल मिला तो कार्रवाई होगी। 



पुलिस को मिले वायरल फोटो
पुलिस को महिला डॉक्टर के वायरल फोटो मिल गए हैं। इन फोटो को केस में शामिल कर लिया गया है। इन फोटो में महेश नजर आ रहा है। ये फोटो केस में साक्ष्य बनेंगे। पीड़ित डॉक्टर के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed