फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   female devotee who came for Braj darshan died after falling from the roof of the ashram

मथुरा: ब्रज दर्शन के लिए आई महिला श्राद्धालु की मौत, आश्रम की छत से गिरकर गई जान

Fri, 10 Nov 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 12:02 AM IST
सार

संदिग्ध परिस्थितियों में आश्रम की छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। महिला कोलकाता की रहने वाली थी, जो ब्रज दर्शन के लिए आई थी।
 

विज्ञापन
female devotee who came for Braj darshan died after falling from the roof of the ashram
राधाकुंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में ब्रज दर्शन के लिए राधाकुंड आई कोलकाता की महिला की एक आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन



मृत महिला के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त अशोक विश्वास (48) पत्नी मनोजित विश्वास निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। महिला के साथ आई कीर्ति विश्वास ने बताया की आधा दर्जन से अधिक महिलाएं कोलकाता से ब्रज दर्शन के लिए 2 नवंबर को राधाकुंड आईं। सभी एक आश्रम में रुकी हैं। बृहस्पतिवार को रोजाना की तरह सुबह सभी महिलाएं एक-एक कर नहाने के बाद ब्रज के मंदिरों के दर्शनों के लिए तैयार हो रही थीं, तभी पता चला कि अशोक विश्वास छत से गिर गई और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि राधाकुंड में नियम सेवा कर रही महिला का संभवत: छत से पैर फिसल गया और नीचे गिरकर मौत हो गया। राधाकुंड में ज्यादातर घरों की छतों पर रेलिंग नहीं हैं और एक दूसरे के घरों में करीब दो फीट का फासला है।शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed