फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female contract cleaning worker removed from work

Agra News: महिला ठेका सफाई कर्मी को कार्य से हटाया

Fri, 25 Oct 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 25 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Female contract cleaning worker removed from work
कासगंज। नगर पालिका में ठेका पर तैनात सफाई कर्मी को जमादार के रुपये मांगने की शिकायत करना मंहगा पड़ा गया। उसका आरोप है कि बिना किसी उच्चाधिकारी के आदेश के उसके कार्य से हटा दिया है। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ जिलाध्यक्ष व महिला सफाई कर्मी ने शुक्रवार को पालिका परिसर में धरना दिया। ठेका महिला सफाई कर्मी का आरोप है कि जमादार द्वारा रजिस्टर में उपस्थित के नाम पर रुपये मांगे जाते थे। उसे रुपये नहीं देने पर उसे परेशान किया जाता था। इसकी शिकायत उसने अधिशाषी अधिकारी व जिलाधिकारी से की। शिकायत करने के बाद से उससे कार्य से हटा दिया है। परिवार का पालन-पोषण करने में उसे परेशानी हो रही है। संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी ने कहा कि ठेका महिला सफाई कर्मी कमलेश को बिना किसी उच्चाधिकारी की जांच के उसे कार्य से हटा दिया है। उससे 1 अक्तूबर से सफाई कार्य नही कराया जा रहा है। जमादार को रुपये नहीं देने पर उसे हटा दिया है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें कार्य पर दुबारा रखा जाए। इससे उनके परिवार पालन-पोषण हो सके। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

रुपये मांगने का ऑडियो वायरल होने पर जमादार पद से हटाया :
ठेका महिला सफाई कर्मी कमलेश से जमादार प्रदीप द्वारा उपस्थिति दर्ज करने के नाम पर रुपये मांगने की अधिशाषी अधिकारी से शिकायत की । मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अधिशाषी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि जमादार द्वारा रुपये मांगने की शिकायत पर उसे जमादार पद से हटा दिया है। उससे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सफाई कर्मी की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed