फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female constable performed duty at the examination centre holding her son close to her chest

Agra News: महिला सिपाही ने बेटे को सीने से लगा परीक्षा केंद्र पर दी ड्यूटी

Thu, 19 Feb 2026 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Female constable performed duty at the examination centre holding her son close to her chest
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में दोहरी जिम्मेदारी उठाते हुए महिला सिपाही का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपने बेटे को सीने से लगाए परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करती नजर आ रही है।
विज्ञापन

यह वीडियो फतेहाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित परीक्षा के दौरान का है। यहां पर 2021 बैच की महिला सिपाही पिंकी अपने 11 माह के पुत्र रिदम कुमार को गोद में लिए ड्यूटी करती और मां का फर्ज निभाते नजर आई। बच्चे को गोद में लिए पुलिस ड्यूटी कर रही महिला सिपाही पिंकी थाना फतेहाबाद में तैनात है। पिंकी की ड्यूटी परीक्षा केंद्र श्री दरबारी लाल बघेल मानसिंह इंटर कॉलेज बाग कॉलोनी पर लगी थी। पिंकी का पति भी पुलिस की नौकरी में है।
विज्ञापन


इंसेट
पति-पत्नी दोनों पुलिस सेवा में
ऐसे में बच्चे को किसके पास छोड़ा जाए, तो पिंकी अपने ग्यारह माह के बेटे को ड्यूटी पर ही साथ ले आई। पूरी ड्यूटी बेटे को गोद में लेकर ही की। एक तरफ ड्यूटी दूसरी तरफ मां के फर्ज, गले से लगाए बेटे को देख सभी ने पिंकी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed