फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female constable beat the clerk sitting in the police station

Agra News: महिला सिपाही ने थाने में बैठे क्लर्क को पीटा

Thu, 03 Aug 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Female constable beat the clerk sitting in the police station
फोटो-8
विज्ञापन



करहल (मैनपुरी)।

लाइन हाजिर होने के बाद गुस्से में आई एक महिला सिपाही ने थाने में जाकर क्लर्क के साथ गाली गलौज -हाथापाई की और वर्दी फाड़ दी। आरक्षी क्लर्क की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना करहल में तैनात आरक्षी क्लर्क लाखन सिंह 31 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे थाना कार्यालय में थे। तभी थाना परिसर में बने आवास में निवास कर रही महिला कांस्टेबल रूपेश भारती वहां गुस्से में आई और लाखन को गालियां देने लगी। खींच कर गाल पर थप्पड़ मारने के साथ ही पीटना शुरू कर दिया। महिला आरक्षी द्वारा की जा रही हाथापाई को देख कार्यालय में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर शांत कराया। आरोप है कि महिला आरक्षी ने लाखन सिंह की वर्दी भी फाड़ दी। महिला आरक्षी क्लर्क पर लाइन हाजिर कराने का आरोप लगा रही थी। उक्त घटना के बाद मामले को दबाने के प्रयास किए जाते रहे। बुधवार को आरक्षी क्लर्क लाखन सिंह की ओर से महिला आरक्षी रूपेश भारती के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली गलौज, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------
सीओ को सौंपी गई जांच
महिला आरक्षी ने आरक्षी क्लर्क को अन्य पुलिसकर्मियों के सामने पीटा और लाइन हाजिर कराने का आरोप लगाया। वहीं घटना के बाद महकमे में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। महिला आरक्षी इससे पूर्व भी एक एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगाकर चर्चा में रह चुकी है। थाने में हुई इस घटना के बाद उच्चाधिकारियों की ओर से नाराजगी व्यक्त की गई है। मामले में सीओ को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed