फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   female advocate murdered in Agra husband's condition critical blame on brother-in-law's family

UP News: कासगंज के बाद आगरा में महिला अधिवक्ता की हत्या...पति की हालत गंभीर, जेठ के परिवार पर आरोप

Sat, 14 Sep 2024 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 12:35 PM IST
सार

कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या की आग अभी शांत भी नहीं हुई कि आगरा में भी एक महिला अधिवक्ता का कत्ल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

विज्ञापन
female advocate murdered in Agra husband's condition critical blame on brother-in-law's family
महिला अधिवक्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अमरपुरा (जगदीशपुरा) में सबमर्सिबल पंप सही कराने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर हमला बोल दिया। छोटे भाई की अधिवक्ता पत्नी शालिनी राजपूत को डंडे और सरिया से पीटा। उनके सिर में गहरी चोट लगी। उन्होंने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। उनके पति भी गंभीर घायल हैं। पुलिस ने जेठ-जेठानी सहित 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी घर से फरार है।
विज्ञापन








 

अधिवक्ता शालिनी राजपूत के पति मनोज राजपूत चांदी की पायल का काम करते हैं। उनकी शादी को 10 साल हुए थे। मनोज और उनके बड़े भाई अजय अलग-अलग घर में रहते हैं। मनोज के घर के बाहर सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है। पंप खराब हो गया था। बुधवार दोपहर को वह पंप को सही कहा रहे थे। इसका चैंबर भी बनाया जाना था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पंप को सही कराने के दाैरान शालिनी के जेठ अजय, जेठानी सपना, दीपक, पूजा, पुष्पा देवी, राजकुमारी, आकाश सहित अन्य लोग आ गए। उन्होंने लाठी-डंडे और सरिया से हमला बोल दिया। शालिनी और मनोज को बेरहमी से पीटा। उनके सिर में गंभीर चोट लगीं। परिजन ने उन्हें सिकंदरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी माैत हो गई।


 
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के भाई शिवशंकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चचिया सास राजकुमारी को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार हैं।
 

अधिवक्ताओं में आक्रोश
अधिवक्ता शालिनी की हत्या से दीवानी के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। विभिन्न बार एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरत रही है। शालिनी के साथ दो दिन पहले घटना हुई थी, लेकिन पुलिस एक ही आरोपी को पकड़ सकी। मुख्य हमलावर अब तक फरार हैं।

 

अधिवक्ता के दो बच्चे
शालिनी के दो बेटे गणेश और लड्डू हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि शालिनी की माैत के बाद बच्चे कैसे रह पाएंगे। उन्हें काैन संभालेगा। यही चिंता सभी को सता रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed