फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fear of rain with storm relief from heat but trouble for farmers

Weather Today: आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका, किसानों के लिए आफत पर गर्मी से राहत

Sat, 30 Mar 2024 07:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 07:35 AM IST
सार

बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से जरूर राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए ये बड़ी आफत है। ओलों से लेकर गेहूं तक की फसल को नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
Fear of rain with storm relief from heat but trouble for farmers
बारिश के साथ ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में शुक्रवार शाम को शहर के आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया। देहात में कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले पड़े। खेत में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने शनिवार को बारिश की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन


दिन के साथ रात के तापमान में वृद्धि होने से लोग अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को कई बार बादलों ने सूरज की किरणों को कैद करने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो पाए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में 1 डिग्री सेल्सियस कम 39.1 डिग्री रहा। शाम को सैंया, इरादत नगर, कुर्राचित्तरपुर क्षेत्र में बारिश के साथ ओले पड़े। सड़क और खेत पर ओलों की चादर जैसी बिछ गई। फसल को नुकसान हुआ है। देहात में कई स्थानों पर ओलों से खेत पर काम कर रहे लोग चोटिल भी हो गए।
विज्ञापन


बारिश और ओलावृष्टि के बाद हालांकि गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को भी शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विभाग के डॉ. संदीप सिंह के अनुसार बारिश के बाद अधिकतम तापमान में कमी आएगी।

आज का तापमान (पूर्वानुमान)
अधिकतम तापमान- 37

न्यूनतम तापमान- 24
सूर्योदय- 6:12

सूर्यास्त- 6:34
एक्यूआई- 113
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed