फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Etah 50 Positive Case Of Covid 19 Two Death

कोरोना वायरस: एटा में पचास कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत, कुल आंकड़ा 2824 पहुंचा

Wed, 14 Apr 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Apr 2021 12:03 AM IST
सार

मंगलवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। एटा सदर तहसील क्षेत्र के मलावन निवासी 27 वर्षीय एक युवक की मौत दिल्ली में हुई। वहीं शहर के आगरा रोड निवासी एक बुजुर्ग दो दिन पूर्व पॉजिटिव मिले। 

विज्ञापन
Corona Virus In Etah 50 Positive Case Of Covid 19 Two Death
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एटा में मंगलवार को पचास कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2824 हो गई है। वहीं मंगलवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। एटा सदर तहसील क्षेत्र के मलावन निवासी 27 वर्षीय एक युवक की मौत दिल्ली में हुई। वहीं शहर के आगरा रोड निवासी एक बुजुर्ग दो दिन पूर्व पॉजिटिव मिले। उनका इलाज आगरा के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां सोमवार की शाम उनकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में भगीपुर निवासी किशोरी, नगला पोता पीएचसी का कर्मचारी, सकीट के मोहल्ला काजी निवासी अधेड़, नगला मंगली निवासी किशोरी, मलावन प्लांट का एक कर्मचारी, रिजोर निवासी किशोरी, नगला किंधर निवासी युवक, सखीपुर निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव आए। 
विज्ञापन


वहीं एंटीजन किट पर श्रृंगार नगर निवासी एक बुजुर्ग महिला, अलीगंज तहसील क्षेत्र में एक युवक, सीएचसी मारहरा पर एक कर्मचारी, एसपीओ पॉजिटिव आया। इसके साथ ही जैथरा निवासी एक युवक, डाक बगला निवासी तीन युवक, अवागढ़ निवासी एक व्यक्ति, सीएमओ ऑफिस के तीन व्यक्ति, जलेसर आईटीआई निवासी एक, सिविल लाइन निवासी दो, पीपल अड्डा निवासी एक युवती पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन


दो व्यक्ति मारहरा के मिरहची व एक इटावा के इकदिल में और एक व्यक्ति झांसी का कोरोना पॉजिटिव आया। इसके साथ ही माता मंदिर भगीपुर निवासी महिला, नई बस्ती निवासी अधेड़ महिला, पटियाली गेट निवासी एक अधेड़, नगला समन निवासी युवक, कलक्ट्रेट का एक कर्मचारी, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी, आगरा चुंगी निवासी दो व्यक्ति, शांतिनगर निवासी दो महिला व दो युवक, पुरा निवासी एक बुजुर्ग, राज भवन कटरा मोहल्ला निवासी एक अधेड़ व एक युवक, धुमरी निवासी एक व्यक्ति सहित आठ अन्य कोरोना पॉजिटिव आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

132 को पिलाई दवा
स्वास्थ्य टीम द्वारा मंगलवार को 132 व्यक्तियों को डॉ. अर्चना पाठक व फार्मासिस्ट सुशील द्वारा दवा पिलाई गई। 

दो चिकित्सकों की मौत
शहर में मंगलवार को एमपी नगर निवासी एक चिकित्सक व प्र्रेम नगर निवासी एक बुजुर्ग चिकित्सक की मौत हुई है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह का कहना है कि दोनों चिकित्सकों की मृत्यु सामान्य बीमारियों से हुई है।
आगरा में कोरोना वायरस: मंगलवार को टूटा 14 महीनों का रिकॉर्ड, पहलीबार मिले इतने मरीज
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: न्यायालय का क्लर्क सहित जनपद में 47 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed