फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Firozabad: 47 Corona Virus Positive Found Today 13 April

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: न्यायालय का क्लर्क सहित जनपद में 47 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Wed, 14 Apr 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Apr 2021 12:03 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण के सक्रिय केस बढ़कर 455 हुए, सुहागनगर सेक्टर दो निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता, बेटी, धेवती और बेटा कोरोना संक्रमित पाया गया है। 

विज्ञापन
Corona Virus In Firozabad: 47 Corona Virus Positive Found Today 13 April
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 47 नए मरीज संक्रमित पाए गए। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4564 हो गई है। कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 455 हो गए हैं। 
विज्ञापन

जनपद में कोर्ट मैनेजर की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। न्यायालय का एक क्लर्क भी संक्रमित मिला है। सुहागनगर सेक्टर दो निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता, बेटी, धेवती और बेटा कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता की तबियत खराब होने पर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एमजी कॉलेज में ट्रेनिंग के दौरान कराई जा रही जांच में एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। शिकोहाबाद के फ्रेंड कॉलोनी में 24 वर्षीय महिला, सिरसागंज के उखरेंड निवासी 42 वर्षीय पुरुष, मोहम्मद गंज निवासी 23 वर्षीय पुरुष, टुंडामल का बाग में 53 वर्षीय पुरुष, मेडिकल कॉलेज में रहने वाले 64 वर्षीय वृद्ध, किशन नगर निवासी 15 वर्षीय किशोरी, हजीरालालपुर निवासी 45 वर्षीय महिला, सरिता नगर गली नंबर 10 में रहने वाली 21 वर्षीय युवती, 56 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैंक ऑफ इंडिया शिकोहाबाद के बैंककर्मी की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव है। नया रसूलपुर गली नंबर छह निवासी 40 वर्षीय पुरुष, नई बस्ती जैन मंदिर के निकट 16 वर्षीय किशोर, विभव नगर निवासी 27 वर्षीय पुरुष, कांशीराम कॉलोनी में 50 वर्षीय पुरुष, लेबर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय पुरुष, पहाड़पुर में गर्भवती महिला, बाबीन गांव में गर्भवती महिला, झपारा में 70 वर्षीय वृद्घ, जोनामई में 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हो गया है।

 

नगला मिर्जा में 16 वर्षीय किशोरी, सुहागनगर सेक्टर में 20 वर्षीय युवक, कश्मीरी गेट में 25 वर्षीय महिला, शेखूपुर में गर्भवती महिला, सिरसागंज में 21 वर्षीय युवती, कन्हैयालाल की झील कोटला रोड में 45 वर्षीय महिला,डिवाइची में 30 वर्षीय युवक, निंकुज कॉलोनी टूंडला में 45 वर्षीय महिला, नारखी में 42 वर्षीय पुरुष, सिद्घ अपार्टमेंट निवासी दंपती, शिकोहाबाद में ओम नगर में 26 वर्षीय युवक, चार माह की बालिका कोरोना का शिकार हुई है।

11 अप्रैल को हुई मौत, अब आई कोरोना की संक्रमित रिपोर्ट 
मथुरा नगर निवासी 40 वर्षीय युवक की 11 अप्रैल को इलाज के दौरान आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई तो खलबली मच गई है। क्योंकि मौत के बाद युवक फिरोजाबाद में अंतिम संस्कार कराया गया था। अंतिम संस्कार में कई लोग शामिल हुए थे।
आगरा में कोरोना वायरस: मंगलवार को टूटा 14 महीनों का रिकॉर्ड, पहलीबार मिले इतने मरीज
पीसीएस 2020: कासगंज के लाडलों ने किया कमाल, वैभव बने डिप्टी कलक्टर तो किसान का बेटा बना प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed