{"_id":"63de1bae7d24ca4c8a74e19c","slug":"father-shot-20-year-old-son-in-etah-crime-news-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah news: पिता ने खुद के 20 वर्षीय बेटे को तमंचे से मारी गोली, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah news: पिता ने खुद के 20 वर्षीय बेटे को तमंचे से मारी गोली, जानें पूरा मामला
Sat, 04 Feb 2023 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Feb 2023 02:17 PM IST
सार
युवक को गंभीर घायलवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्ते खून से रंग गए। यहां पिता ने खुद के ही 20 वर्षीय बेटे को गोली मार दी। युवक को गंभीर घायलवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है।
भाई गोलू ने बताया कि घायल कपिल एक फरवरी को नोएडा से आया था। यहां पर एक निजी कंपनी में कार चलाता है। पिता और भाई के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गए। इसी के चलते तमंचे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद पिता फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी मानपुर निवासी देवेश कुमार ने अपने 20 वर्षीय पुत्र कपिल को शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे गोली मारकर घायल कर दिया। अन्य परिजन युवक को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। गोली मारने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं कोई भी परिवार के लोग कुछ भी स्पष्ट बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
हुआ था विवाद
भाई गोलू ने बताया कि घायल कपिल एक फरवरी को नोएडा से आया था। यहां पर एक निजी कंपनी में कार चलाता है। पिता और भाई के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गए। इसी के चलते तमंचे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद पिता फरार है।
विज्ञापन