Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father of Nation Mahatma Gandhi stayed wedding tent was decorated there

UP: आगरा में जहां ठहरे थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, वहां सजा दिया शादी का शामियाना; जलाईं भट्टियां

Wed, 13 Nov 2024 02:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 02:48 PM IST
सार

आगरा में गांधी स्मारक पर शादी का आयोजन किया गया। यहां भट्टियां तक जला दी गईं, लेकिन जिम्मेदारों को खबर तक नहीं लगी। मामले में सांसद रामजी लाल सुमन सहित गांधीवादियों की आपत्ति के बाद नगर आयुक्त ने शादी समारोह रुकवाया।
 

विज्ञापन
Father of Nation Mahatma Gandhi stayed wedding tent was decorated there
शादी के लिए जलाई गई भट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जिस जगह राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी रुके। जहां उनकी यादें बसी हैं। उस गांधी स्मारक में मंगलवार को शादी समारोह के लिए शामियाना सजा दिया गया। गैस की भट्टियां जलीं। मेहमानों की दावत के लिए खाना पक रहा था। गांधीवादियों ने आपत्ति जताई। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शादी समारोह को स्मारक में होने से रोका। दूसरी जगह पर समारोह हुआ।
विज्ञापन


एत्माउद्दौला स्थित गांधी स्मारक नगर निगम की संपत्ति है। संपत्ति विभाग देखरेख करता है। शादी समारोह कर रहे परिवार ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद ने उन्हें यहां शादी करने के लिए कहा। पार्षद के पास ही स्मारक की चाबी रहती है। बदहाल पड़े इस स्मारक में शादी समारोह के बारे में गांधीवादियों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद रामजी लाल सुमन से मिला। उन्होंने नगर आयुक्त को फोन कर स्मारक में शादी समारोह आयोजित करने पर आपत्ति जताई। नगर आयुक्त ने एक टीम को जांच के लिए स्मारक भेजा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि शादी का शामियाना वहां से हटवा दिया है। दूसरी जगह समारोह करने के लिए उस परिवार को कहा गया है।
विज्ञापन



यह स्थल हमारी धरोहर
सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा राष्ट्रपिता से जुड़ी यादों को सहेजने की जगह नगर निगम स्मारक को क्षति पहुंचा रहा है। स्थानीय पार्षद को चाबी देने पर भी सांसद ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह स्थल हमारी धरोहर है। इसे किसी तरह से क्षति नहीं होने दी जाएगी। नगर आयुक्त का कहना है कि स्मारक के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed