फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father-in-law molested his daughter-in-law and threw her out of the house when she protested

UP: गहरी नींद में सो रही थी बहू...आधी रात को कमरे में घुस आया ससुर, फिर किया शर्मनाक काम

Fri, 15 Aug 2025 05:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Aug 2025 05:01 PM IST
सार

आगरा में एक विवाहिता ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि वो कमरे में सो रही थी। तभी ससुर आ गया। ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। 

विज्ञापन
Father-in-law molested his daughter-in-law and threw her out of the house when she protested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के एक साल बाद ही नव विवाहिता ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि रात को कमरे में सोते समय ससुर घुस आया। विवाहिता के साथ आरोपी ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर जलाकर मार देने की धमकी दी। पीड़िता ने पति से शिकायत की, तो उसने भी दर्द को नहीं समझा। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2024 में आवास विकास कॉलोनी निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सास-ससुर, ननद और अन्य ससुरालीजन दहेज में 5 लाख रुपयों की मांग कर उत्पीड़न करने लगे। पति से शिकायत की तो उसने भी उनका पक्ष लिया। विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। वो ये सब चुपचाप सहती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि मांग पूरी न होने पर 23 जून 2024 को सभी ने मिलकर मारपीट कर दी। ससुराल वालों की इस हरकत ने उसके होश उड़ा दिए। उसका दर्द समझने वाला वहां कोई नहीं था। हद तो तब हो गई, जब वो रात को वह कमरे में अकेली सो रही थी, ती मौका देखकर ससुर कमरे में घुसा आया। ससुर को अचानक कमरे में देख वो हड़बड़ा गई। ससुर ने उसे धमकी देते हुए चुप रहने के लिए कहा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। 

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि ससुर द्वारा की जा रही हरकत का उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जलाकर मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने शोर मचा दिया, तो ससुर वहां से चला गया। इसके बाद भी ससुराल वालों ने उसकी सुनवाई नहीं की। उसके साथ ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि विवाहिता द्वारा दी गई शिकायत और आरोपों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। ससुराल वालों से भी पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed