फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father-in-law arrested for dowry murder, husband and mother-in-law wanted; married woman died 4 days ago, married 8 months ago

Agra News: दहेज हत्या में ससुर गिरफ्तार, पति और सास की तलाश, 4 दिन पहले हुई थी विवाहिता की मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Thu, 26 Feb 2026 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law arrested for dowry murder, husband and mother-in-law wanted; married woman died 4 days ago, married 8 months ago
बाह। जैतपुर के गढ़वार गांव में दहेज में कार के लिए 4 दिन पहले सुनयना की हत्या हुई थी। बुधवार को जैतपुर पुलिस ने आरोपी ससुर रामबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जैतपुर के गढ़वार गांव में 21 फरवरी को विवाहिता सुनयना (22 वर्ष) की मौत पर पिता छदामीपुरा के विजय सिंह ने पति राजीव, सास कुसुमलता, ससुर रामबाबू, देवर अभिषेक, चचेरे भाई योगेश के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 8 महीने पहले सुनयना की राजीव से शादी हुई थी। दहेज में कार की मांग को लेकर उत्पीड़न किया जा रहा था। एसओ जैतपुर ने बताया कि दहेज हत्या में आरोपी ससुर रामबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गर्भवती की हत्यारोपी सास गिरफ्तार
बाह। टीचर्स कॉलोनी बाह में 5 नवंबर 2025 को विवाहिता संध्या (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। सैंया के अयेला गांव के हरी सिंह ने गर्भवती बेटी संध्या की दहेज के लिए हत्या किए जाने में पति हिमांशू भदौरिया उर्फ कृष्णा, सास ऊषा देवी, जेठ गौरव सिंह को नामजद कराया था। संध्या की दो साल पहले हिमांशू उर्फ कृष्णा से शादी हुई थी। आरोपी पति हिमांशू उर्फ कृष्णा ने 31 जनवरी को अदालत में समर्पण कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि बुधवार को आरोपी सास ऊषा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेठ गौरव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed