{"_id":"5b8fdd80867a55013968348c","slug":"father-got-angry-with-love-marriage-daughter-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी को मारी गोली, पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी को मारी गोली, पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के कुसमरा में प्रेम विवाह किए जाने पर पुत्री को गोली मारने वाले पिता और भाई के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंगलवार देर रात हिरौली निवासी सतेंद्र अपनी पत्नी ललिता को लेकर दिल्ली जाने के लिए सड़क पर बस का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि तभी ललिता के पिता महेश प्रजापति ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया।
विज्ञापन
तमंचे से ललिता के ऊपर फायर कर दिया था। गोली हाथ में लगने से महिला घायल हो गई थी। ससुर मानिकचंद्र जाटव व देवर रंजीत के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने उक्त मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी पिता व भाई के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन