{"_id":"6995dd36acb11bf588010333","slug":"father-forced-to-carry-daughter-on-his-shoulders-to-sn-medical-college-due-to-unavailability-of-stature-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एसएन मेडिकल काॅलेज का ऐसा हाल, स्ट्रेचर नहीं मिलने से बेटी को कंधे पर बिठाकर घूमा पिता; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसएन मेडिकल काॅलेज का ऐसा हाल, स्ट्रेचर नहीं मिलने से बेटी को कंधे पर बिठाकर घूमा पिता; वीडियो वायरल
Wed, 18 Feb 2026 09:10 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:10 PM IST
सार
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक पिता अपनी बेटी को कंधे पर ले जाने के लिए मजबूर हैं। उनका आरोप है कि उन्हें मेडिकल काॅलेज में स्ट्रेचर नहीं मिली।
विज्ञापन
बेटी को कंधे पर लेकर घूमा पिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें राजस्थान के राजकुमार अपनी बेटी को कंधे पर बिठाकर ले जाने को मजबूर है। पीड़ित ने रैन बसेरा में नहीं रुकने देने का आरोप लगाया है। प्राचार्य ने मामले की जांच कराने की बात ही है।
37 सेकंड के वीडियो में एसएन में कंधे पर बेटी को बिठाकर आते हुए तीमारदार दिखाई दे रहा है। इसमें वीडियो बनाने वाले ने पीड़ित से पूछने पर खुद का नाम राजकुमार बताया है। उसने बताया कि तीन साल से बेटी का यहां इलाज करा रहे हैं, कोई आराम नहीं मिल रहा है। काफी रुपया भी खर्च हो गया है। यहां स्ट्रेचर भी नहीं मिला है।
रैन बसेरा में रुकने के लिए गए तो स्टाफ ने घर जाने को कह दिया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि मरीजों के लिए स्ट्रेचर और वार्ड बाॅय की व्यवस्था है। जरूरत पर एंबुलेंस से भी मरीज के वाहन तक पहुंचाया जाता है। ये क्या मामला है, इसकी जांच करवाता हूं।