फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father and son, the main accused in Yogendra murder case, arrested

Agra News: योगेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 07 Sep 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Father and son, the main accused in Yogendra murder case, arrested
मैनपुरी। गांव जगरूपपुर मेंं कूड़ा डालने के विवाद में योगेंद्र राजपूत की गोली मार कर हत्या, जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी शिक्षक और पिता को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को चालान करने के बाद पिता-पुत्र को जेल भेजा गया है। सीओ सिटी ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश में दबिश जारी हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगरूपपुर निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र सिंह का शनिवार सुबह दरवाजे पर कूड़ा डालने पर पड़ोसी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भूदेव सिंह से विवाद हो गया था। इसके बाद भूदेव के शिक्षक पुत्र अवनीश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से योगेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। भतीजा विनय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। भतीजी शिखा व ताऊ को भी चोट लगी थी। झगड़े व फायरिंग की घटना में कासगंज में तैनात भूदेव का आरक्षी पुत्र अजीत भी शामिल था। इसके अलावा गांव निवासी बॉबी और सागर भी भूदेव के साथ झगड़े में शामिल थे। मृतक की पत्नी प्रीती ने सभी पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक सूचना पर सिंधिया तिराहा के पास खड़े भूदेव सिंह और शिक्षक पुत्र अवनीश को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि हत्या कांड में शेष तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed