फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father and daughter dies in road accident on gt road in mainpuri

मैनपुरी: जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आई बाइक, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Sun, 19 May 2019 03:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 May 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
father and daughter dies in road accident on gt road in mainpuri
मृतक बच्ची का फाइल फोटो
मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र में रविवार को जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार पिता और उसकी चार वर्षीय पुत्री की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


हादसा थाना क्षेत्र में मनिकापुर गांव के सामने जीटी रोड पर हुआ। घिरोर के नगला परिहार निवासी प्रदीप कुमार, पत्नी कविता और चार वर्षीय पुत्री सोनाक्षी को बाइक से लेकर जा रहा था। मनिकापुर गांव के समीप ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


हादसे में प्रदीप कुमार और मासूम बेटी सोनाक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी कविता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल कविता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पिता-पुत्री की मौत के बाद परिवार के में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed